ब्रेकिंग न्यूज़

Madhya Pradesh News : निर्माण एजेंसियां समयसीमा में निर्माण कार्यों को पूर्ण करें : कलेक्टर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खड़या और जो कार्य फिनिशिंग स्तर पर है उसे जल्द पूर्ण करने के निर्देश

मझपटिया, धवारी एवं हटवा के उप स्वास्थ्य केन्द्र के कार्य में धीमी गति होने पर ठेकेदार को नोटिस

ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश

कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने सोमवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में निर्माण कार्यों की बैठक ली। बैठक में निर्माण विभागों के अधिकारी मौजूद रहें। कलेक्टर श्री जैसवाल ने स्वास्थ्य विभाग के निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए स्वास्थ्य केंद्रों के कार्य तेजी के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही गौरिहार विकासखंड अंतर्गत मझपटिया, धवारी एवं हटवा के उप स्वास्थ्य केन्द्र के कार्य में धीमी गति होने पर ठेकेदार को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि प्राथमिक स्वास्थ्य खडया के कार्य को शीघ्र पूर्ण करें और जो कार्य फिनिशिंग स्तर पर है उसे भी जल्द पूर्ण करें। पीआईयू को स्वास्थ्य केंद्र, स्कूल एवं शालाओं के कार्य 15 अगस्त तक पूर्ण कर हैंडओवर करने के निर्देश संवेदी पार्क के लिए आवश्यक उपकरणों के लिए भोपाल से फाइनल कराने के निर्देश बराखेड़ा हाई स्कूल के कार्य में खराब प्रगति होने पर ठेकेदार पर 5 प्रतिशत की पेनाल्टी लगाने के निर्देश

कलेक्टर ने पीआईयू विभाग द्वारा किए जा रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए ईई को निर्देश दिए कि महाराजपुर स्वास्थ्य केंद्र, पडरिया हाई स्कूल, टेडी काबरी माध्यमिक शाला एवं हर्रई प्राइमरी शाला के कार्य को 15 अगस्त तक पूर्ण कर हैंडओवर करें एवं बक्सवाहा आईटीआई को 10 दिवसों में हैंडओवर करें। वहीं छतरपुर संवेदी पार्क जिसका सिविल वर्क पूर्ण हो गया है। उसके इक्विपमेंट के लिए वरिष्ठ कार्यालय जाकर फाइनल कराएं। उन्होंने बराखेड़ा हाई स्कूल के कार्य में खराब प्रगति होने पर ठेकेदार पर 5 प्रतिशत की पेनाल्टी अधिरोपित करने के निर्देश दिए। साथ ही अप्रारंभ निर्माण कार्यों की ईई पीआईयू द्वारा जानकारी न देने पर नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री मजरा टोला के कार्यों के डीपीआर तैयार करने के निर्देश सांदीपनि विद्यालय बारीगढ़ एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लवकुशनगर के कार्य में गति बढ़ाएं कलेक्टर ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के फेस-4 के कार्यों की समीक्षा की। साथ ही मुख्यमंत्री मजरा टोला के कार्यों के डीपीआर तैयार करने के निर्देश जीएम को दिए। कलेक्टर ने एमपीबीडीसी के सांदीपनि विद्यालय बड़ामलहरा के मल्टीपर्पज हॉल के शेष कार्य एवं आउटर डेवलपमेंट के कोर्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए और निर्देश दिए कि सांदीपनि विद्यालय बारीगढ़ एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लवकुशनगर के कार्य में गति बढ़ाएं एवं शासकीय गर्ल्स पीजी कॉलेज में कैंटीन एवं शौचालय के कार्य में तेजी लाएं। कलेक्टर ने एनएचएआई के रोड सेफ्टी के तहत गढ़ा तिराहे के निर्माण कार्य को समयसीमा में पूर्ण करने के लिए भी निर्देशित किया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button