ब्रेकिंग न्यूज़
Uttar Pradesh News : सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत यातायात पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, नियम विरुद्ध माल ढुलाई कर रहे 46 ई-रिक्शा चालकों पर कार्रवाई, 02 ई-रिक्शा सीज

रिपोर्टर शत्रुघन फ़तेहपुर उत्तर प्रदेश
Spfhr के निर्देशन में एवं CO यातायात के पर्यवेक्षण में आज दिनांक 29.07.2026 को सड़क सुरक्षा एवं दुर्घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से यातायात पुलिस द्वारा जनपद में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नियम विरुद्ध ई-रिक्शा से माल ढुलाई करते पाए जाने पर 46 ई-रिक्शा चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की गई, जिनमें से 02 ई-रिक्शा सीज किए गए।

यातायात पुलिस द्वारा वाहन चालकों को चेतावनी दी गई कि ई-रिक्शा का उपयोग केवल यात्री परिवहन के लिए करें। भविष्य में नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। यातायात पुलिस, जनपद फतेहपुर आमजन से अपील करती है कि यातायात नियमों का पालन करें एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।


Subscribe to my channel