ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : खेलेंगे मैदान में, नहीं फंसेंगे नशे की जाल में: “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” के तहत फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित

"फुटबॉल के मैदान से उठा नशामुक्ति का संदेश, युवाओं ने खेल के माध्यम से लिया नशे से दूर रहने का संकल्प"

रिपोर्टर चन्द्रिका प्रसाद उत्तर प्रदेश

“नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत एनटीपीसी विंध्यनगर में आयोजित हुआ रोमांचक फुटबॉल मैच, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सर्वप्रिय सिन्हा ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह पुलिस मुख्यालय मध्यप्रदेश के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक सिंगरौली श्री षियाज़ के.एम. के मार्गदर्शन में संचालित “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के अंतर्गत आज डॉ. अंबेडकर स्टेडियम, एनटीपीसी विंध्यनगर में नशामुक्ति जनजागरूकता हेतु फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। खेल के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा मादक पदार्थों से दूर रहने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सर्वप्रिय सिन्हा का खिलाड़ियों ने तालियों की गड़गड़ाहट एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। इसके उपरांत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा फुटबॉल को किक मारकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में एम.एस.सी. बार्सिलोना जूनियर बैढ़न एवं डी.एफ.ए. अंडर-17 सिंगरौली की टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। मैच प्रारंभ होने से पूर्व सभी खिलाड़ियों को “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान की थीम अंकित टी-शर्ट/स्पोर्ट्स किट उपलब्ध कराई गई, जिससे खेल के साथ-साथ नशामुक्ति का संदेश भी प्रभावी रूप से प्रसारित हुआ। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सर्वप्रिय सिन्हा ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल युवाओं को अनुशासन, आत्मविश्वास और स्वस्थ जीवन की दिशा प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि युवा अपनी ऊर्जा खेल, शिक्षा एवं सकारात्मक गतिविधियों में लगाएँ और नशे जैसी सामाजिक बुराई से सदैव दूर रहें।

प्रतियोगिता के समापन अवसर पर विजेता एवं उपविजेता टीमों को उनकी उत्कृष्ट खेल भावना एवं प्रदर्शन के लिए शील्ड एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। मैच विजेता डी.एफ.ए. अंडर-17 सिंगरौली की टीम रही है। मैच का सफल संचालन रेफरी श्री असगर अली, श्री आकाश एवं श्री यश वर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में नगर पुलिस अधीक्षक विंध्यनगर श्री हेमंत कुमार, रक्षित निरीक्षक श्री केशव सिंह चौहान, साइबर सेल प्रभारी श्री पवन सिंह, सूबेदार श्री आशीष तिवारी, प्रधान आरक्षक श्री नितिन गौतम, प्रधान आरक्षक श्री आशीष बागरी, ब्लॉक समन्वयक बैढ़न, कल्याण विभाग के श्री राकेश मिश्रा, श्री लवकुश तिवारी (सचिव, जिला फुटबॉल खेल संघ, सिंगरौली), श्री संजय कुमार शाह (जिला मंत्री, क्रीड़ा भारती) सहित पुलिस अधिकारी, खेल प्रेमी एवं बड़ी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित रहे। सिंगरौली पुलिस द्वारा संचालित “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के अंतर्गत खेल, शिक्षा, संस्कृति एवं जनसहभागिता के माध्यम से युवाओं को नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए निरंतर प्रेरित किया जा रहा है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button