ब्रेकिंग न्यूज़

Himachal Pradesh News : शिमला NEET पेपर लीक के विरोध में विक्रमादित्य सिंह की अध्यक्षता में विरोध प्रदर्शन

ब्यूरो चीफ ओमप्रकाश शर्मा शिमला हिमाचल प्रदेश

नीट पेपर लीक प्रकरण के विरोध में आज शिमला ग्रामीण के सुन्नी में हिमाचल प्रदेश सरकार में लोक निर्माण व शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं व युवाओं द्वारा एक विशाल आक्रोश रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं व युवाओं ने भाग लेकर परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई। रैली में प्रदेश के युवा नेता एवं मंत्री विक्रमादित्य सिंह भी शामिल हुए। तथा विशाल रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने युवाओं की आवाज़ को मजबूती देते हुए कहा कि पेपर लीक जैसी घटनाएं लाखों मेहनती विद्यार्थियों के भविष्य के साथ अन्याय हैं और दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए।


युवाओं ने एक स्वर में मांग की कि भर्ती एवं प्रवेश परीक्षाओं की निष्पक्षता सुनिश्चित की जाए ताकि प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का भविष्य सुरक्षित रह सके। इस अवसर पर शिमला जिला (ग्रामीण) कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष हरि कृष्ण हिमराल व शिमला ग्रामीण कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने भी भारी संख्या में उपस्थित लोगों को संबोधित किया। ओम प्रकाश शर्मा ब्यूरो चीफ इंडियन क्राइमन्यूज़ शिमला।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button