Madhya Pradesh News : पन्ना-मुख्यमंत्री ने 184 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन ।
अगले साल तक मेडिकल कॉलेज शुरू करने का भी किया एलान ।
ब्यूरो चीफ कमला कान्त जोशी अमानगंज पन्ना
शुक्रवार दिनांक 24जुलाई 2026 को पन्ना के नगर सेना मैदान में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने लगभग 184 करोड रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन किया इसी दौरान उन्होंने प्रदेश की 35 लाख सामाजिक सुरक्षा पेंशन हितग्राहियों के खातों में लगभग दो सौ दस करोड रुपए से अधिक की धन राशि डिजिटल माध्यम से “सिंगल किलक” के द्वारा ट्रांसफर किये। कार्य क्रम के दौरान उन्होंने पन्ना में अगले साल तक मेडिकल कॉलेज शुरू किए जाने की घोषणा भी की। मुख्यमंत्री ने पन्ना के हीरे की तारीफ करते हुए कहा कि हीरे के कारण पन्ना नगर को वैश्विक पहचान मिली है। और प्रदेश की छवि चमकाने में इसका महत्वपूर्ण योगदान है । केन बेतवा लिंक परियोजना की चर्चा करते हुए उन्होंने किसानों से अनुरोध किया की वे अपनी जमीन ना बेंचें। इस परियोजना का बुंदेलखंड के किसानों को बहुत लाभ होगा और उन्नत कृषि उत्पादों से वे पंजाब हरियाणा को भी पीछे छोड़ देंगे। उन्होंने दुग्ध उत्पादन भी 12% से बढ़कर 20% तक करने पर जोर दिया ।

डॉक्टर मोहन यादव ने कहा कि पन्ना के प्रसिद्ध भगवान जुगल किशोर जी के मंदिर के विकास के लिए भी राशि उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही ब्रजपुर में महां विद्यालय खोलने का भी आश्वासन दिया। कार्य क्रम में खजुराहो सांसद विष्णु दत्त शर्मा पन्ना विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह एवं पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष डॉक्टर रामकृष्ण कुशमरिया सहित भारी संख्या में जनप्रतिनिधि व शासन प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे।




Subscribe to my channel