धर्ममध्यप्रदेशमनोरंजनराज्य

Madhya Pradesh News हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया

रिपोर्टर दौलतराम पाटीदार रतलाम मध्यप्रदेश

पिपलौदा तहसील शेरपुर में हनुमान जन्मोत्सव पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। श्री हनुमान मंदिर पर आकर्षक विद्युत साज सज्जा कर मंदिर को सजाया गया। श्री धनपाल जी ने बताया कि 4 अप्रैल2023 वार मंगलवार को अखण्ड रामायण का पाठ प्रारंभ किया गया। गोठड़ा वाले महिसासुर मर्दनी माता रानी जी भविष्य वाणी अनुसार इस वर्ष बताया गया कि बालाजी का महाअभिषेक करने से आने वाले और पीड़ा से मुक्ति मिलेगी। जहा पर भी खेड़ापति का हवन अभिषेक होगा वहा संकट नहीं होगा इस संकेत को ध्यान में रखते हुए 5 अप्रैल 2023 वार बुधवार को श्री वीर हनुमाना मंदिर और श्री हनुमान मंदिर बस स्टैंड पर बालाजी का महाअभिषेक कर अद्भुत श्रृंगार किया गया। एवं 6 अप्रैल को पंडित श्री कुलदीप कश्यप द्वारा हवन यज्ञ की आहुति देकर ठीक दोपहर 12 बजे ढोलक वादक संतोष बारोठ की थाप पर 51 दीपो से महाआरती उतार कर प्रसादी वितरण की।यह आयोजन तरुण रचना सुंदर काण्ड मंडल के सहयोग द्वारा सम्पन हुआ।इस अवसर पर समस्त ग्रामवासी उपस्थित थे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button