ब्रेकिंग न्यूज़

Madhya Pradesh News : कृषि विभाग ने खरीफ फसल को लेकर किसानों को दी सलाह।

बिना नमी वाले खेतों में किसी भी प्रकार का खरपतवार नाशक न छिड़कें

रिपोर्टर डॉ. रघुवीर सिंह उज्जैन मप्र

महिदपुर रोड ! कृषि विभाग के यू एस तोमर ने पिछले तीन चार दिनों से मौसम खुला रहने के कारण किसान तुरंत खरपतवार नियंत्रण का कार्य बड़ी तेजी से कर रहे हैं। वर्तमान में जिले की सोयाबीन फसलें लगभग 10 से 15 दिनों की हो चुकी हैं, जो खरपतवार नियंत्रण के लिये उचित समय है। किसान सुविधा अनुसार खेतों में खरपतवार नियंत्रण हेतु ट्रैक्टर से या बैलों से कुल्पा/डोर चला रहे हैं। जहां खेतों में पर्याप्त नमी उपलब्ध है, वहां खरपतवार नाशी का उपयोग भी किया जा रहा है।


कृषि विभाग के अनुभाग कार्यालय प्रमुख चंद्रशेखर कुरील व उनके सहयोगी भूप सिंह सेमल ने किसानों से अनुरोध किया है कि वे खरपतवार नाशक दवाईयों का प्रयोग करते समय खेतों में पर्याप्त नमी अवश्य हो उस समय खरपतवार नाशी दवाइयां का प्रयो ग करें बिना नमी वाले खेतों में किसी भी प्रकार का खरपतवार नाशी न छिड़कें नमी की कमी होने पर कुल्पा या डोर चलाकर ही खरप तवार पर नियंत्रण करें। क्षैत्र के किसान किसी भी कृषि संबंधी सलाह या सहायता के लिये नजदीकी कृषि अधिकारी मेघ नगर कृषि विज्ञान केंद्र से संपर्क कर सकते हैं।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button