ब्रेकिंग न्यूज़
Madhya Pradesh News : हीरा सिंह उइके बने भारतीय जागृति मिशन के जिला मीडिया प्रभारी
ब्यूरो चीफ इन्द्रमेन मार्को मंडला मध्यप्रदेश
मंडला। सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय संगठन भारतीय जागृति मिशन ने अपने कार्यक्षेत्र का विस्तार करते हुए हीरा सिंह उइके को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। संगठन के शीर्ष नेतृत्व द्वारा हीरा सिंह उइके को जिले का मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया है। अपनी इस महत्वपूर्ण नियुक्ति पर नव-नियुक्त जिला मीडिया प्रभारी हीरा सिंह उइके ने खुशी जाहिर करते हुए संगठन के पदाधिकारियों का धन्यवाद किया। उन्होंने भारतीय जागृति मिशन के संस्थापक सुरेश गुप्ता, राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम साहू और प्रदेश सचिव महिला संघ सोमवती धुर्वे सहित समस्त पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।



Subscribe to my channel