ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : नेतृत्व में संचालित “एक पेड़ माँ के नाम” महाअभियान के अंतर्गत जनपद रामपुर में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

रिपोर्टर रफ़ी उल्लाह खान रामपुर उत्तर प्रदेश

वर्ष 2026-27 में जनपद रामपुर के लिए 26,37,300 पौधों के रोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। लक्ष्य की प्राप्ति के लिए 26 विभागों को जिम्मेदारी सौंपी गई है जो सेक्टर एवं जोनल मजिस्ट्रेट की निगरानी में पौधे रोपित कराए जा रहे हैं। इसमें जनप्रतिनिधियों, ग्राम पंचायतों, स्वयं सहायता समूहों, शिक्षण संस्थानों एवं आमजन की व्यापक सहभागिता सुनिश्चित की गई। मुख्य कार्यक्रम तहसील मिलक के ग्राम रहसेना स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक परिसर में आयोजित हुआ, जहां प्रदेश के मा० कृषि राज्यमंत्री श्री बलदेव सिंह औलख जी ने पूरे विधि विधान के साथ अभियान का शुभारंभ किया। सर्वप्रथम पीपल का पौधा रोपित कर वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत की तथा उपस्थित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी और आमजनों ने पौधरोपण किया। इस अवसर पर मा० मंत्री जी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।

प्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2017 से लगातार व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण अभियान संचालित किए जा रहे हैं, जिनके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण को जनआंदोलन का स्वरूप देना होगा तथा लगाए गए पौधों का संरक्षण भी सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार एक मां अपने बच्चे का पालन-पोषण और संरक्षण करती है, उसी प्रकार प्रत्येक व्यक्ति को अपने लगाए हुए पौधे की देखभाल करनी चाहिए। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित प्रत्येक नागरिक को कम से कम एक पौधा लगाने तथा उसकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया। साथ ही बच्चों से अपने घर एवं आसपास पौधे लगाने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की। उन्होंने ग्राम प्रधानों से कहा कि वे ग्राम पंचायतों, विद्यालयों, स्वयं सहायता समूहों एवं विभिन्न विभागों के साथ समन्वय से औषधीय व फलदार पेड़ लगाकर अभियान को सफल बनाएं तथा अधिक से अधिक जनसहभागिता सुनिश्चित की जाए। यह जनपद के लिए गौरव का विषय है कि “एक पेड़ माँ के नाम” महाअभियान की शुरुआत हो रही है।

इस महाअभियान में जनसहभागिता सर्वोच्च प्राथमिकता है। यह केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक महायज्ञ है, जिसमें अधिक से अधिक सामान्य नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित कर इसे जनआंदोलन का स्वरूप देना होगा। जनपद में निर्धारित लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूर्ण करने के लिए सभी विभागों को दायित्व आवंटित किए गए हैं। पौधरोपण के साथ-साथ पौधों के संरक्षण पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा, जिससे पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य को स्थायी सफलता मिल सके। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि रामपुर वन प्रभाग की मिलक रेंज में लगभग 4 हेक्टेयर क्षेत्रफल में कपि वन वाटिका बनाई गई जिसमें लगभग 6400 पौधों का रोपण किया जा रहा है। इस वर्ष आम, जामुन, अमरूद, बेल, कटहल, नाशपाती, बेर, कैथा, केला, इमली, नींबू, पपीता, अनार, आंवला, शहतूत, करौंदा, पीपल, बरगद, गुलर, सहजन, बहेड़ा, अर्जुन, शीशम, हरड़, लीची, संतरा, शरीफा, कदम्ब, अमलतास, गुलमोहर, जरुल सहित विभिन्न फलदार, छायादार एवं औषधीय प्रजातियों के पौधों का रोपण किया जा रहा है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button