Uttar Pradesh News : जनपद रामपुर को Zero Fatality District (ZFD) बनाने के उद्देश्य से क्षेत्राधिकारी यातायात ने क्रिटिकल कॉरिडोर टीमों के साथ की गोष्ठी

रिपोर्टर रफ़ी उल्लाह खान रामपुर उत्तर प्रदेश
आज दिनांक 13.07.2026 को क्षेत्राधिकारी, यातायात द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन, रामपुर के सभागार कक्ष में जनपद रामपुर को Zero Fatality District (ZFD) बनाने के उद्देश्य से कार्यरत सभी सात (07) क्रिटिकल कॉरिडोर (Critical Corridor) टीमों के साथ गोष्ठी आयोजित की गई।
गोष्ठी के दौरान सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मृत्यु दर को न्यूनतम करने तथा दुर्घटनाग्रस्त व्यक्तियों की समयबद्ध सहायता सुनिश्चित करने के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई।

क्षेत्राधिकारी यातायात द्वारा उपस्थित समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों के गोल्डन आवर (Golden Hour) के दौरान त्वरित एवं प्रभावी सहायता उपलब्ध कराने, समय पर चिकित्सकीय उपचार सुनिश्चित कराने तथा दुर्घटनाओं में होने वाली जनहानि को रोकने हेतु किए जाने वाले आवश्यक उपायों के संबंध में निर्देशित किया गया।


Subscribe to my channel