ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : चकरपुर में जर्जर रोड को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश, समाजवादी नेता रामबहादुर ने सांसद मोहिबुल्लाह नदवी से कराई वीडियो कॉल पर बात, जल्द समाधान का भरोसा

रिपोर्टर रफ़ी उल्लाह खान रामपुर उत्तर प्रदेश

शाहबाद। तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम चकरपुर में शिव मंदिर तक जाने वाला मुख्य मार्ग पिछले लंबे समय से बदहाली के आंसू रो रहा है। लगभग डेढ़ किलोमीटर लंबा यह रास्ता पूरी तरह से जर्जर और गड्ढों में तब्दील हो चुका है, जिससे ग्रामीणों और मंदिर आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों की इस गंभीर समस्या को देखते हुए समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता रामबहादुर रविवार को ग्राम चकरपुर पहुंचे। उन्होंने मौके पर जाकर जर्जर सड़क का निरीक्षण किया और स्थानीय ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना।

सड़क की बदतर स्थिति को देखकर उन्होंने गहरी चिंता व्यक्त की। मौके से ही सांसद को दिखाया रास्ते का हाल स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सपा नेता रामबहादुर ने बिना देर किए मौके से ही रामपुर लोकसभा क्षेत्र के माननीय सांसद मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी जी को वीडियो कॉल मिलाई। वीडियो फोन के माध्यम से उन्होंने सांसद जी को सीधे रास्ते की लाइव जर्जर स्थिति दिखाई और ग्रामीणों की उनसे सीधी बात करवाई। ग्रामीणों ने सांसद महोदय को बताया कि इस डेढ़ किलोमीटर के टूटे रास्ते की वजह से बुजुर्गों, बच्चों और मरीजों को लाने-ले जाने में भारी परेशानी होती है, साथ ही आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं।

​सांसद ने दिया जल्द सड़क बनवाने का आश्वासन ग्रामीणों की पूरी बात सुनने और वीडियो के माध्यम से सड़क की दुर्दशा देखने के बाद सांसद मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी जी ने मामले को बेहद गंभीरता से लिया। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि इस जनसमस्या का जल्द से जल्द समाधान कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग के अधिकारियों से बात कर इस डेढ़ किलोमीटर लंबे मार्ग के नवनिर्माण या मरम्मत कार्य को प्राथमिकता के आधार पर शुरू करवाया जाएगा ताकि जनता को राहत मिल सके। ​इस मौके पर सपा नेता रामबहादुर के साथ श्याम, जुनैद पाशा, अनीस मुमताज़, भारी संख्या में ग्रामीण और स्थानीय जनप्रतितिधि मौजूद रहे, जिन्होंने सड़क निर्माण की मांग को लेकर अपनी आवाज बुलंद की।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button