Uttar Pradesh News : ऑपरेशन ‘सवेरा’ की बड़ी कामयाबी: 50 किलो गांजा, कार समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
रिपोर्टर एजाज नबी जैदी मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश
मुजफ्फरनगर: जनपद में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन सवेरा – नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर” अभियान के तहत थाना सिविल लाइन पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। संयुक्त कार्रवाई में अवैध मादक पदार्थ की तस्करी कर रहे 03 अभियुक्तों एवं 01 अभियुक्ता को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इनके कब्जे से 50 किलोग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है, बरामद किया है। इसके अलावा तस्करी में प्रयुक्त एक कार भी जब्त की गई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने बताया कि जनपद में नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार प्रभावी अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने और समाज को सुरक्षित बनाने के लिए पुलिस की कार्रवाई आगे भी इसी तरह जारी रहेगी। पुलिस गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि गांजे की खेप कहां से लाई गई थी तथा इसे किन क्षेत्रों में सप्लाई किया जाना था। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।



Subscribe to my channel