Uttar Pradesh News : सज्जादा नशीन हज़रत अयाज़ुद्दीन चिश्ती उर्फ रईस मियां चिश्ती के विसाल पर सांसद मोहबुल्लाह नदवी ने किया रंज-ओ-गम का इज़हार

रिपोर्टर रफ़ी उल्लाह खान रामपुर उत्तर प्रदेश
फतेहपुर सीकरी स्थित दरगाह हज़रत शेख सलीम चिश्ती के सज्जादा नशीन, हज़रत अयाज़ुद्दीन चिश्ती उर्फ रईस मियां चिश्ती का बीती रात विसाल हो गया। उनके इंतकाल की खबर से रूहानी और समाजी हलकों में गम की लहर दौड़ गई है। रामपुर के सांसद मोहबुल्लाह नदवी ने उनके विसाल पर गहरा रंज-ओ-गम ज़ाहिर करते हुए इसे एक बड़ा रूहानी ख़लल नुकसान बताया है। सांसद मोहबुल्लाह नदवी ने आज फतेहपुर सीकरी पहुंचकर मय्यत की रस्मों में शिरकत की और तदफीन के दौरान अपनी अक़ीदत के फूल पेश किए। उन्होंने दिवंगत सज्जादा नशीन के परिवार से मुलाक़ात कर उन्हें ढाढस बंधाया और इस मुश्किल घड़ी में अपनी पूरी हमदर्दी का इज़हार किया।

सांसद मोहबुल्लाह नदवी ने कहा हज़रत रईस मियां चिश्ती साहिब एक ऐसी अजीम शख्सियत थे जिन्होंने अपनी पूरी ज़िंदगी इंसानियत, रवादारी और सूफीयत के पैग़ाम को आम करने में गुज़ार दी। दरगाह की रिवायतों को बनाए रखने में उनका किरदार हमेशा याद रखा जाएगा। उनका इस दुनिया से रुखसत होना न सिर्फ उनके चाहने वालों के लिए, बल्कि पूरे समाज के लिए एक बड़ा सदमा है। सांसद मोहबुल्लाह नदवी ने अल्लाह की बारगाह में दुआ की कि वह हज़रत अयाज़ुद्दीन चिश्ती को जन्नतुल फिरदौस में आला मकाम अता फरमाए और उनके लवाहिक़ीन व मुरीदीन को सब्र-ए-जमील अता करे ये जानकारी सांसद मीडिया प्रभारी एडवोकेट महबूब अली पाशा ने दी

Subscribe to my channel