ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : लखनऊ: दुर्गापुरी मेट्रो स्टेशन के पास अज्ञात बुजुर्ग का शव मिलने से सनसनी, पुलिस ने पहचान में मांगी मदद

रिपोर्टर मनीष फतेहपुर, उत्तर प्रदेश

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के थाना नाका हिंडोला क्षेत्र में रविवार 12 जुलाई 2026 को एक अज्ञात बुजुर्ग का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस को चारबाग से मवैया आलमबाग-कानपुर रोड स्थित दुर्गापुरी मेट्रो स्टेशन के पास नागेश्वर महादेव मंदिर के आगे सड़क किनारे लगभग 65 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। पुलिस द्वारा आसपास के लोगों से पूछताछ एवं मृतक की जामा तलाशी लेने के बावजूद उसकी पहचान नहीं हो सकी। मृतक का कद औसत, रंग गेहूंआ तथा सिर एवं दाढ़ी के बाल सफेद बताए गए हैं। थाना नाका हिंडोला पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को मृतक की पहचान के संबंध में कोई जानकारी हो तो तत्काल पुलिस को सूचना दें।

संपर्क करें:

  • थाना नाका हिंडोला: 7839861096
  • उप निरीक्षक रवीश भाटी: 9312496213

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है तथा मृतक की शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button