ब्रेकिंग न्यूज़
Delhi News : लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ₹2.5 लाख की चोरी, जांच तेज; मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव की एंट्री अस्थायी रूप से बंद


जिला रिपोर्टर मनीष शुक्ला मध्य दिल्ली
सेंट्रल दिल्ली न्यूज़ राजधानी दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में कथित रूप से ₹2.5 लाख की चोरी का मामला सामने आया है। घटना के बाद अस्पताल प्रशासन और पुलिस ने जांच तेज कर दी है। प्रारंभिक जांच में अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य उपलब्ध तस्वीरों के आधार पर एक संदिग्ध व्यक्ति की पहचान की गई है, जिसकी तलाश की जा रही है।

जांच के मद्देनज़र अस्पताल प्रशासन ने एहतियातन सभी मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव (MR) की अस्पताल में एंट्री अस्थायी रूप से रोक दी है। साथ ही अस्पताल आने वाले मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव से पूछताछ भी की जा रही है। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि जांच पूरी होने, संदिग्ध की पहचान और गिरफ्तारी तक किसी भी मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव को अस्पताल परिसर में डॉक्टरों से मुलाकात की अनुमति नहीं दी जाएगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। अस्पताल प्रशासन ने भी संबंधित लोगों से जांच में सहयोग करने की अपील की है।
Subscribe to my channel