ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : दहेज उत्पीड़न के मुकदमे में वांछित तीन अभियुक्त गिरफ्तार, थाना पनियरा पुलिस की प्रभावी कार्रवाई

ब्यूरो चीफ सुनील कुमार जयसवाल महाराजगंज उत्तर प्रदेश

महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में थाना पनियरा पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। थानाध्यक्ष पनियरा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा थाना पनियरा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 209/2026, धारा 80(2), 85 बीएनएस एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम से संबंधित मुकदमे में वांछित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में 1.राहुल पुत्र पियारे (23 वर्ष), 2.पियारे पुत्र कुंजल (60 वर्ष) 3.रमावती देवी पत्नी पियारे (58 वर्ष) निवासीगण ग्राम रजौड़ा पंजुम, थाना पनियरा, जनपद महराजगंज शामिल हैं। गिरफ्तारी के उपरांत अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम :
1.उ0नि0 संजय कुमार सिंह, थानाध्यक्ष, थाना पनियरा
2.उ0नि0 पंकज यादव
3.का0 नरेन्द्र यादव
4.का0 हिमांशु श्रीवास्तव
5.म0का0 प्रिया कुमार
6.म0का0 पल्लवी खरवार

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button