ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : नेपाल सीमा पर बिना वैध दस्तावेज के प्रवेश की कोशिश, अमेरिकी नागरिक हिरासत में

ब्यूरो चीफ सुनील कुमार जयसवाल महाराजगंज उत्तर प्रदेश

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली बॉर्डर के पास 11 जुलाई को सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने बिना वैध दस्तावेज के नेपाल में प्रवेश करने का प्रयास कर रहे एक विदेशी नागरिक को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान उसने अपनी पहचान जॉर्डन ब्राउन, निवासी कैलिफोर्निया (अमेरिका) के रूप में बताई। प्रारंभिक पूछताछ में विदेशी नागरिक ने बताया कि वह टूरिस्ट वीजा पर थाईलैंड गया था, जहां उसका पासपोर्ट खो गया। इसके बाद वह कथित रूप से जल मार्ग से श्रीलंका पहुंचा और फिर 2 नवंबर 2025 को समुद्री रास्ते भारत आया। उसने दावा किया कि वह तब से गोवा में रह रहा था और अब नेपाल जाने का प्रयास कर रहा था।

एसएसबी द्वारा पकड़े जाने के समय उसके पास कोई वैध यात्रा दस्तावेज या पहचान संबंधी प्रपत्र नहीं मिले। इसके बाद अन्य सुरक्षा एवं जांच एजेंसियों ने भी उससे पूछताछ की। फिलहाल उसके द्वारा किए गए सभी दावों का सत्यापन किया जा रहा है। पुलिस ने बिना वैध दस्तावेज के भारत में प्रवेश एवं निवास करने के आरोप में थाना सोनौली में मुकदमा अपराध संख्या 68/2026 के तहत आव्रजन एवं विदेशी अधिनियम, 2025 की धारा 21/23 में मामला दर्ज कर लिया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है तथा संबंधित एजेंसियां पूरे प्रकरण की गहन जांच कर रही हैं।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button