ब्रेकिंग न्यूज़

Rajasthan News : जार आबूरोड शहर एवं ब्लॉक इकाई की आम सभा सम्पन्न, नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से चुनाव

ब्यूरो चीफ महावीर चन्द्र आबूरोड

आबूरोड जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (जार) की आबूरोड शहर एवं आबूरोड ब्लॉक इकाई की आम सभा होटल कविता इन में प्रदेश पर्यवेक्षक के.के. मिश्रा, जोधपुर संभाग संयोजक गोविंद कटारिया एवं सिरोही जिला संयोजक जयंतीलाल वैष्णव की उपस्थिति में सर्वसम्मति से सम्पन्न हुई। बैठक में दोनों इकाइयों के नए पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। आबूरोड शहर इकाई के लिए लाईक अहमद को अध्यक्ष एवं लोकेश कुमार सोनी को महासचिव चुना गया। वहीं आबूरोड ब्लॉक इकाई के अध्यक्ष पद पर मनोहर सिंह राव को सर्वसम्मति से चुना गया।

चुनाव सम्पन्न होने के बाद उपस्थित सभी सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाइयां दी और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। प्रदेश पर्यवेक्षक के.के. मिश्रा ने कहा कि जार पत्रकारों के हितों के लिए निरंतर कार्यरत है। संभाग संयोजक गोविंद कटारिया ने नई टीम से संगठन को जिले में और अधिक सक्रिय करने की अपेक्षा जताई।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button