Uttar Pradesh News : थाना परसामलिक पुलिस द्वारा 30 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
ब्यूरो चीफ सुनील कुमार जयसवाल महाराजगंज उत्तर प्रदेश
महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी नौतनवां के पर्यवेक्षण एवं थाना प्रभारी परसामलिक के नेतृत्व में थाना परसामलिक पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई। दिनांक 12 जुलाई, 2026 को उपनिरीक्षक रामजीत मय हमराही उपनिरीक्षक अशोक कुमार, कांस्टेबल विकास यादव एवं आरक्षी रवि प्रकाश द्वारा थाना क्षेत्र के महदेइया रोहिणी नदी पुल के पास चेकिंग के दौरान 30 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब (बंटी बबली) के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान पप्पू साहनी पुत्र स्वर्गीय अर्जुन साहनी, निवासी महदेइया टोला बकुलादह, थाना परसामलिक, जनपद महराजगंज, उम्र लगभग 35 वर्ष के रूप में हुई है । बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध धारा 60(1) उत्तर प्रदेश आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

बरामदगी :-
30 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब (बंटी बबली)
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम :
1.उपनिरीक्षक रामजीत
2.उपनिरीक्षक अशोक कुमार
3.कांस्टेबल विकास यादव
4.आरक्षी रवि प्रकाश




Subscribe to my channel