Uttar Pradesh News : भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई, नेपाल ले जाए जा रहे रेडीमेड कपड़े बरामद, एक अभियुक्त गिरफ्तार
ब्यूरो चीफ सुनील कुमार जयसवाल महाराजगंज उत्तर प्रदेश
महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में भारत-नेपाल सीमा पर अवैध तस्करी एवं अपराध की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना सोनौली पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए नेपाल ले जाए जा रहे रेडीमेड कपड़ों की बड़ी खेप बरामद कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज के मार्गदर्शन में एवं क्षेत्राधिकारी नौतनवा के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सोनौली के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग के दौरान ग्राम शेख फरेन्दा नो-मैन्स लैंड के पास से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 140 अदद सूट, 15 अदद साड़ियाँ तथा 20 अदद लेडीज कुर्तियां बरामद हुईं, जिन्हें अवैध रूप से नेपाल ले जाया जा रहा था। बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध कस्टम अधिनियम की धारा 113 के अंतर्गत आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए बरामद माल को अग्रिम कार्रवाई हेतु कस्टम कार्यालय नौतनवा भेज दिया गया।

बरामदगी :-
.140 अदद सूट
.15 अदद साड़ियाँ
.20 अदद लेडीज कुर्तियां
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता :
अनुप जायसवाल, निवासी ग्राम महुअवा, थाना सोनौली, जनपद महराजगंज।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम :-
1.उ0नि0 दिलीप कुमार
2.का0 शिवाकान्त सिंह


Subscribe to my channel