ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : थाना नौतनवा पुलिस द्वारा 20 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो चीफ सुनील कुमार जयसवाल महाराजगंज उत्तर प्रदेश

महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी नौतनवा के पर्यवेक्षण में थाना नौतनवा पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग के दौरान पैसिया बाबू पावर हाउस के पास से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से 20 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब (प्रत्येक 200 मिली.) बरामद हुई। बरामदगी के आधार पर थाना नौतनवा पर मु0अ0सं0 139/2026, धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम :
पूर्णवासी (55 वर्ष) पुत्र स्व. बदरी, निवासी ग्राम गजरही, थाना नौतनवा, जनपद महराजगंज।

बरामदगी :
20 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब (प्रत्येक 200 मिली.)।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम :
1.उपनिरीक्षक जय प्रकाश सिंह
2.उपनिरीक्षक मनीष कुमार
3.हेड कांस्टेबल सतीश कुमार
4.कांस्टेबल सुनील सिंह यादव
5.कांस्टेबल शैलेन्द्र मौर्य
6.कांस्टेबल गोपाल कुशवाहा
7.आबकारी आरक्षी रामसूरत चौरसिया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button