ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : नौबस्ता बाईपास पर चेकिंग के दौरान अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार, दो जिंदा कारतूस बरामद

रिपोर्टर शत्रुघन फ़तेहपुर उत्तर प्रदेश

खागा (फतेहपुर)। जनपद में अपराध एवं अवैध हथियारों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोतवाली खागा पुलिस ने नौबस्ता बाईपास के अंडरपास सर्विस रोड पर चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध तमंचा एवं दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। बरामदगी के आधार पर आरोपी के विरुद्ध आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी खागा के पर्यवेक्षण में 11 जुलाई 2026 को वाहन एवं संदिग्ध व्यक्तियों की सघन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने संजय कुमार निषाद (25 वर्ष) निवासी भीखमपुर, थाना किशनपुर को रोककर तलाशी ली।

तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध .315 बोर तमंचा एवं दो जिंदा .315 बोर कारतूस बरामद हुए। इसके बाद थाना खागा में मु0अ0सं0 254/2026 के तहत धारा 3/25 आयुध अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर आरोपी को विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। पुलिस अभिलेखों के अनुसार आरोपी के विरुद्ध पूर्व से भी एक आपराधिक मुकदमा दर्ज है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है। कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम उपनिरीक्षक गिरीश धर दूबे (चौकी प्रभारी कस्बा) उपनिरीक्षक प्रशांत कुमार कांस्टेबल विवेक कुमार पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अवैध हथियारों एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button