ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : फतेहपुर: ‘ड्रंक एंड ड्राइव’ अभियान में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 34 वाहनों के ई-चालान, ₹2.65 लाख का जुर्माना

रिपोर्टर शत्रुघन फ़तेहपुर उत्तर प्रदेश

फतेहपुर। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक के कुशल पर्यवेक्षण में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण तथा सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यातायात मुख्यालय द्वारा संचालित विशेष अभियान “ड्रंक एंड ड्राइव” के तहत 11/12 जुलाई 2026 की रात्रि जनपद के विभिन्न टोल प्लाजाओं पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान जिंदपुर टोल प्लाजा (बहुआ) पर क्षेत्राधिकारी यातायात बृजमोहन राय की उपस्थिति में यातायात प्रभारी निरीक्षक केशरी प्रसाद यादव एवं यातायात पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से वाहनों की जांच की।

वहीं बड़ौरी टोल प्लाजा पर टीएसआई अनिल कुमार तथा काटोघन टोल प्लाजा पर टीएसआई बृजेश कुमार तिवारी के नेतृत्व में सघन चेकिंग अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान नशे की हालत में वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध 18 ई-चालान करते हुए ₹1,80,000 का जुर्माना लगाया गया। इसके अलावा बिना नंबर प्लेट के मालवाहक वाहनों के विरुद्ध 16 ई-चालान कर ₹85,000 का जुर्माना अधिरोपित किया गया। इस प्रकार कुल 34 ई-चालान करते हुए ₹2,65,000 का जुर्माना लगाया गया।

फतेहपुर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यातायात नियमों का पालन करें, नशे की हालत में वाहन न चलाएं तथा वाहन पर वैध नंबर प्लेट और आवश्यक दस्तावेज हमेशा साथ रखें। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button