Uttar Pradesh News : “वृक्षारोपण” महायज्ञ-2026″ के अंतर्गत “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान में फतेहपुर पुलिस टीम की सहभागिता

रिपोर्टर शत्रुघन फ़तेहपुर उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित “वृक्षारोपण महायज्ञ-2026” के अंतर्गत “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अवसर पर आज 12वीं वाहिनी पीएसी, फतेहपुर परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगीत के सामूहिक गायन के साथ हुआ। कार्यक्रम में मा. राज्यमंत्री (पशुधन एवं दुग्ध विकास विभाग), उत्तर प्रदेश सरकार श्रीमती कृष्णा पासवान जी मुख्य अतिथि तथा महानिरीक्षक निबंधन, उत्तर प्रदेश श्रीमती सारिका मोहन जी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। मुख्य अतिथि के आगमन पर पुलिस बल द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर (सलामी) प्रदान की गई।

इस अवसर पर जिलाधिकारी महोदया श्रीमती निधि गुप्ता जी व पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक जी एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत पौधारोपण किया गया। एक पेड़ माँ के नाम


Subscribe to my channel