फतेहपुर पुलिस यातायात सम्बंधित रंगोली बनाकर किया जागरूक

रिपोर्टर फतेहपुर एहतेशाम खान
आज दिनांक 22 /11/2022 को यातायात माह नवम्बर में जागरूकता के क्रम में यातायात पुलिस द्वारा ठाकुर युगराज सिंह डिग्री कॉलेज में छात्र – छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी देने व जागरूक करने के संबंध में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें श्रीमान पुलिस अधीक्षक फतेहपुर श्री राजेश कुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी यातायात द्वारा छात्र-छात्राओं द्वारा यातायात नियमों के संबंध में बनाई गई

रंगोली का अवलोकन किया गया व सराहना की गई। तत्प्श्चात दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। क्षेत्राधिकारी यातायात श्रीमती प्रगति द्वारा यातायात नियमों के संबंध चर्चा की गई व श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा छात्र – छात्राओं को अनुसाशन के साथ यातायात नियमों का पालन करने के लिए कहा गया व यातायात उपनिरीक्षक द्वारा यातायात संबंधी प्रतीक चिन्हों/ नियमों के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया।

इस अवसर पर कॉलेज के प्रधानाचार्य , शिक्षक गण व यातायात प्रभारी उपनिरीक्षक हरेंद्र सिंह अन्य अधिकारी कर्मचारी गण मौजूद रहे।



Subscribe to my channel