Madhya Pradesh News : माकड़खेड़ा में हरियाली की ओर एक कदम: शक्तिमान और पटेल ऑटो पार्ट्स ने रोपे 251 पौधे

रिपोर्टर नरेंद्र खांडेकर खरगोन मध्य प्रदेश
कसरावद पर्यावरण संरक्षण और कृषि विकास को जोड़ने की अनूठी पहल आज माकड़खेड़ा में देखने को मिली। तीर्थ एग्रो टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड, राजकोट के ब्रांड शक्तिमान और पटेल ऑटो पार्ट्स, कसरावद के संयुक्त तत्वावधान में वेद वेदेश्वर मंदिर प्रांगण में 251 पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद सभी अतिथियों और कंपनी प्रतिनिधियों ने मिलकर छायादार और फलदार पौधे लगाए। इस मौके पर शक्तिमान कंपनी के प्रतिनिधि दिलीप सिंह पटेल ने बताया: “हमारी कंपनी ने यह लक्ष्य रखा है कि हमारे जितने भी डीलर कृषि उपकरण बेचेंगे, उतने पौधे वे लगाएंगे। इसी संकल्प के तहत आज यहां 251 पौधे रोपे गए हैं। हमारा लक्ष्य पूरे मध्य प्रदेश में 7000 और पूरे भारत में 1,25,000 पौधे लगाकर धरती को हरा-भरा बनाना है।”

समाज और कंपनी का साथ कार्यक्रम में वेद वेदेश्वर समिति के पदाधिकारियों का भी भरपूर सहयोग मिला। समिति के सदस्यों ने कहा कि मंदिर प्रांगण को हरियाली से सजाने से न केवल पर्यावरण बचेगा बल्कि आने वाली पीढ़ियों को भी शुद्ध हवा मिलेगी। उपस्थित गणमान्यजन
इस अवसर पर शक्तिमान से उमेश मिश्रा, वेद वेदेश्वर समिति से रेवाराम वर्मा, भुवानी राम पाटीदार, कमलेश नामदेव, नारायण वर्मा, भारत वर्मा तथा हर्ष पटेल, जितेंद्र जाधव, करण पटेल, जितेंद्र पटेल, दिलीप सेन, अरुण सावनेर, नंदलाल उर्फ नरेंद्र खांडेकर, गुड्डू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने यह संकल्प लिया कि लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल की जाएगी ताकि वे बड़े होकर क्षेत्र को हरियाली दे सकें।


Subscribe to my channel