Bihar News : डिड़खिली टोल प्लाजा के पास से 170 मवेशी बरामद, 4 तस्कर गिरफ्तार
ब्यूरो चीफ संतोष कुमार श्रीवास्तव मोहनिया कैमूर बिहार
कंटेनर से हो रही थी तस्करी, सभी आरोपी UP के निवासी कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र अंतर्गत डिड़खिली टोल प्लाजा के पास शनिवार की मध्य रात्रि दुर्गावती पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने एक कंटेनर से 170 छोटे-छोटे मवेशियों को बरामद कर मौके से चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार कंटेनर में मवेशियों को क्रूरता पूर्वक ठूंस कर ले जाया जा रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस ने टोल प्लाजा के पास घेराबंदी कर कंटेनर को पकड़ लिया।

गिरफ्तार पशु तस्करों में रहीश पिता अख्तर एवं अरसाजन पिता एहसान ग्राम बरनवा थाना बिनौली जिला बागपत, तीसरा तस्कर आबिद पिता अशफाक टपराना थाना झिंझाना जिला शामली तथा चौथा तस्कर शौकीन पिता दिलशाद ग्राम बुदीना थाना किताबी जिला मुजफ्फरनगर शामिल हैं। ये सभी चारों उत्तर प्रदेश के निवासी हैं। पुलिस ने कंटेनर को जब्त कर लिया है और बरामद मवेशियों को पशु चिकित्सक की निगरानी में रखा गया है। गिरफ्तार तस्करों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।


Subscribe to my channel