धर्ममध्यप्रदेशमनोरंजनराज्य

Madhya Pradesh News श्रीराम टावर का हुआ भूमिपूजन सुबह शाम नगर में गूंजेगी हनुमान चालीसा

रिपोर्टर कुलदीप राजपूत गरोठ मंदसौर मध्य प्रदेश

गरोठ – जनकल्याण मेल श्री राम युवा सेना के तत्वाधान में गरोठ नगर में राम राज्य स्थापनार्थ श्री राम टावर का भूमि पूजन सतनाम मंदिर हनुमान जयंती के जन्म उत्सव पर सत्यनारायण मंदिर परिसर में साय  5:00 बजे श्री चंद्रप्रकाश अज्ञानी नाथ जी महाराज नाथ आश्रम गरोठ समस्त समाज के  अध्यक्षों की विशेष उपस्थिति में भूमि पूजन श्रीराम के नारे लगाकर किया गया । सत्यनारायण मंदिर परिसर में 75 फीट टावर लगाया जाएगा जिसमें सुबह-शाम हनुमान चालीसा का पाठ श्रवण करवाया जाएगा इस टॉवर की लागत लगभग ₹500000 जो जन सहयोग एकत्रित कर पूर्ण कर लिया जाएगा ।इस अवसर पर श्री राम युवा सेना के द्वारा समाज के अध्यक्ष का नारियल और भगवा दुपट्टा देकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष राजेश  सेठिया ने बताया कि इस टावर से सुबह शाम हनुमान चालीसा का पाठ पूरे नगर में श्रवण कराया जायेगा जिससे पूरे नगर में सुख शांति बनी रहेगी और आने वाली पीढ़ी में धर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी। इस भूमि पूजन के अवसर पर प्रमुख रूप से खाती समाज अध्यक्ष रामदयाल मालवीय, नगर पंचायत उपाध्यक्ष महेश मालवीय, भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र जैन, भाजपा मंडल अध्यक्ष उमराव सिंह चौहान, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष राहुल पाटीदार, पूर्व मंडल महामंत्री अशोक पहलवा, पार्षद सभापति सतीश गुजराती, पार्षद प्रतिनिधि धर्मेंद्र शर्मा, समाज अध्यक्ष मुकेश विश्वकर्मा सुतार महेश सांकला खटीक समाज, दिलीप नरवाल वाल्मीकि समाज अध्यक्ष, राम सेना के प्रदेश प्रदेश मंत्री हरीश जोशी, जिला अध्यक्ष श्याम गुर्जर श्रीराम सेना के सदस्य रामगोपाल व्यास, प्रशांत पाण्डे राहुल गुजर अनिल पांडे, आशुतोष सेन, लालचंद माली, जगदीश मेहर, सुनील बैरागी, लोकेंद्र पांडे, सतीश लोहार, दसरथ लोहार, अंतिम मौर्य, राकेश आर्य, सुमित विश्वकर्मा, राजू भाई तिवारी सोनू गुर्जर विकास गुर्जर श्री राम युवा सेना के सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button