छत्तीसगढ़धर्ममनोरंजनराज्य

Chhattisgarh News नंदनी भगवती शिव राम मंदिर वार्ड क्रमांक 12 में हनुमान जन्मोत्सव बड़े धूमधाम से मंदिर कमेटी के व्यवस्थापक योगेश पांडे पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष विद्यानंद कुशवाहा के नेतृत्व में मनाया गया

रिपोर्टर गोवर्धन प्रसाद ताम्रकार अहिवारा दुर्ग छत्तीसगढ़

नंदिनी अहिवारा :- नंदनी भगवती शिव राम मंदिर वार्ड क्रमांक 12 में हनुमान जन्मोत्सव बड़े धूमधाम से मंदिर कमेटी के व्यवस्थापक योगेश पांडे पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष विद्यानंद कुशवाहा के नेतृत्व में मनाया गया मंदिर की महिला मंडल ने भी अपना विशेष योगदान दिया एवं हनुमान जन्मोत्सव पर सभी लोगों ने पूरे श्रद्धा भाव से पूजा अर्चना की, इस अवसर पर महिला मंडल ने सुंदरकांड पाठ भजन और कीर्तन किया चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा की तिथि पर हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाता है ऐसी मान्यता है कि हनुमान जी को रूद्रवतार भी कहा जाता है यह भगवान भोलेनाथ के 11वें अंश माने जाते हैं मारुति नंदन के जन्मदिन के उपलक्ष्य में बड़ी संख्या में भक्तों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई सभी भक्तजन मंदिर परिसर में एकत्रित हुए इस पवित्र मौके पर लोगों ने एक दूसरे को जन्मोत्सव की बधाई दी पूजा अर्चना के बाद भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें जनमानस ने प्रसाद ग्रहण किया इस आयोजित जन्मोत्सव कार्यक्रम में प्रमुख रूप से वार्ड पार्षद शिव कुमारी कुशवाहा, पूर्व विधायक सांवलाराम डाहरे, नगर पालिका अध्यक्ष नटवर ताम्रकार, अहिवारा कांग्रेस कमेटी नगर अध्यक्ष दुर्गा गजबे, रविशंकर सिंह, के के खेलवार, खेमराज बाकरे, अनुज साहू, रामकृष्ण किट्टा, इंद्रभान पाटिल, भगवती शिवराम मंदिर कमेटी महिला मंडल एवं भारी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे,

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button