Uttar Pradesh News : राम मंदिर चंदा मामले को लेकर बुलंदशहर कांग्रेस की ‘सद्बुद्धि यात्रा’ रोकी गई, प्रशासन से हुई नोकझोंक
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रशासन पर लगाया यात्रा रोकने का आरोप, नारेबाजी के बाद बिना ज्ञापन दिए लौटे

रिपोर्टर रफ़ी उल्लाह खान रामपुर उत्तर प्रदेश
बुलंदशहर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर से जुड़े कथित चंदा चोरी के मुद्दे को लेकर सोमवार को जिला कांग्रेस कार्यालय से ‘सद्बुद्धि यात्रा’ निकालने का प्रयास किया। यह यात्रा जिला कांग्रेस अध्यक्ष जियाउर्रहमान के नेतृत्व में पुराने बस स्टैंड स्थित श्री हनुमान मंदिर तक प्रस्तावित थी। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि यात्रा शुरू होने से पहले ही जिला प्रशासन और भारी पुलिस बल ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति भी बनी। विरोध स्वरूप कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और भाजपा सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन किया।

कांग्रेस नेताओं के अनुसार, प्रशासन के रवैये से नाराज होकर कार्यकर्ताओं ने प्रस्तावित ज्ञापन नहीं सौंपा और वापस जिला कांग्रेस कार्यालय लौट गए। पार्टी नेताओं ने प्रशासन पर लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का आरोप लगाया। इस मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष सुभाष गांधी, पूर्व जिला अध्यक्ष नरेंद्र चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष (अल्पसंख्यक कांग्रेस) मुनीर अकबर, प्रदेश महासचिव (अल्पसंख्यक कांग्रेस) एवं स्याना विधानसभा प्रभारी डॉ. मोहम्मद इरफान, कंट्रोल रूम इंचार्ज नईम मंसूरी, जिला महासचिव फहीमुद्दीन मेवाती, प्रशांत वाल्मीकि, आस मोहम्मद कुरैशी, सचिन वशिष्ठ, इजराईल गहलौत, मनीष चतुर्वेदी, चंद्र पाल सिंह, अर्चना पांडा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Subscribe to my channel