Uttar Pradesh News : हमीरपुर में ‘स्कूल चलो अभियान’ को मिली रफ्तार, विधायक मनोज प्रजापति ने जागरूकता रैली को दिखाई हरी झंडी
छात्र-छात्राओं ने घर-घर पहुंचकर अभिभावकों से बच्चों का स्कूल में नामांकन कराने की अपील की

रिपोर्टर लोटन प्रसाद हमीरपुर उत्तर प्रदेश
भरुआसुमेरपुर (हमीरपुर)। शिक्षा के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने और शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘स्कूल चलो अभियान’ के तहत भरुआसुमेरपुर में जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली को सदर विधायक मनोज प्रजापति ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और क्षेत्र में भ्रमण कर लोगों को शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक किया। बच्चों ने घर-घर जाकर अभिभावकों से अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने तथा उनका नामांकन सुनिश्चित कराने की अपील की।

इस अवसर पर विधायक मनोज प्रजापति ने कहा कि प्रत्येक बच्चे को शिक्षा का अधिकार है और समाज के समग्र विकास के लिए सभी बच्चों का विद्यालय से जुड़ना आवश्यक है। उन्होंने अभियान को सफल बनाने में जनसहयोग की भी अपील की। ‘स्कूल चलो अभियान’ का मुख्य उद्देश्य शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करना, विद्यालय छोड़ चुके बच्चों (ड्रॉपआउट) को दोबारा शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना तथा शिक्षा के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाना है। इस अभियान के माध्यम से प्रशासन और शिक्षा विभाग अधिक से अधिक बच्चों को विद्यालयों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं।

Subscribe to my channel