ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : फतेहपुर: चाँदपुर पुलिस मुठभेड़ में शातिर जेबकतरा घायल, साथी गोलू फरार

बुजुर्गों को बाइक पर बैठाकर जेब काटने वाले गिरोह का खुलासा, फरार आरोपी की तलाश में पुलिस की दबिश जारी

रिपोर्टर शत्रुघन फ़तेहपुर उत्तर प्रदेश

फतेहपुर। जनपद के थाना चाँदपुर क्षेत्र में 8 जुलाई 2026 को पुलिस और एक शातिर अपराधी के बीच हुई मुठभेड़ में आरोपी धर्मेंद्र के बाएं पैर में गोली लगी। घायल अपराधी को पुलिस ने तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस के अनुसार धर्मेंद्र के विरुद्ध पहले से ही करीब 13 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि धर्मेंद्र अपने साथी गोलू के साथ मिलकर बुजुर्ग लोगों को निशाना बनाता था। दोनों आरोपी राह चलते बुजुर्गों को अपनी बाइक पर बैठाकर उनका विश्वास जीतते थे और बातचीत के दौरान ध्यान भटकाकर उनकी जेब से नकदी व अन्य सामान चोरी कर लेते थे।

इसी मोडस ऑपरेंडी के तहत दोनों आरोपियों ने थाना चाँदपुर और थाना कल्याणपुर क्षेत्र में दो वारदातों को अंजाम दिया था। इन दोनों मामलों में दोनों आरोपी वांछित चल रहे थे। मुठभेड़ के दौरान धर्मेंद्र पुलिस के हत्थे चढ़ गया, जबकि उसका साथी गोलू अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित कर संभावित ठिकानों पर दबिश शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि फरार आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने बताया कि मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और गिरोह से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच की जा रही है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button