ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : फतेहपुर: पुलिस मुठभेड़ में 10 से अधिक मुकदमों वाला बदमाश घायल, साथी फरार

चाँदपुर थाना क्षेत्र में पुलिस की कार्रवाई, अवैध तमंचा, कारतूस, चोरी की नकदी और बाइक बरामद

रिपोर्टर मनीष फतेहपुर, उत्तर प्रदेश

फतेहपुर। जनपद के थाना चाँदपुर क्षेत्र में बुधवार प्रातःकाल पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक शातिर अभियुक्त गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका एक साथी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। घायल अभियुक्त को पुलिस ने उपचार के लिए तत्काल अस्पताल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, गूढ़ेश्वर मंदिर के पास चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़ में धर्मेन्द्र पुत्र विशालू, निवासी कंजरन डेरा मजरा नोनारा, थाना जहानाबाद, जनपद फतेहपुर, के बाएं पैर में गोली लगी। उसके साथ मौजूद गोलू पुत्र विनोद, निवासी कंचनपुर, थाना बिंदकी, मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस टीमें जुटी हुई हैं।

घायल अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक अवैध तमंचा (.315 बोर), एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस, चोरी की घटनाओं से संबंधित ₹3,400 नकद तथा एक पैशन प्लस मोटरसाइकिल बरामद की गई है। बरामदगी थाना चाँदपुर के मुकदमा संख्या 116/2026 तथा थाना कल्याणपुर के मुकदमा संख्या 154/2026 से संबंधित चोरी की घटनाओं से जुड़ी बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त धर्मेन्द्र के विरुद्ध जनपद के विभिन्न थानों एवं अन्य जनपदों में 10 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वहीं फरार अभियुक्त गोलू के खिलाफ भी 13 आपराधिक मुकदमे दर्ज होने की जानकारी मिली है। दोनों के अन्य आपराधिक इतिहास का भी सत्यापन किया जा रहा है। थाना चाँदपुर पुलिस ने बताया कि मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है तथा फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button