ब्रेकिंग न्यूज़

Rajasthan News : राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत की नई कार्यकारिणी का गठन, पदाधिकारियों ने अन्याय और भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष का लिया संकल्प

रिपोटर मोहम्मद उमर जयपुर राजस्थान

जयपुर।

राजधानी जयपुर से राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत के संगठनात्मक विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। संगठन के वरिष्ठ प्रदेश प्रभारी उमर पठान ने नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए विभिन्न पदाधिकारियों की नियुक्ति की। इस अवसर पर उमर पठान ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन सदैव अन्याय, अत्याचार और भ्रष्टाचार के विरुद्ध आवाज उठाता रहेगा। उन्होंने कहा कि समाज में पीड़ित और वंचित लोगों को न्याय दिलाने के लिए संगठन पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगा तथा जनहित के मुद्दों पर निरंतर संघर्ष जारी रखेगा।

उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में गलत के खिलाफ आवाज उठाना प्रत्येक नागरिक का अधिकार है। संगठन का उद्देश्य निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाना और न्याय की लड़ाई में अपनी भूमिका निभाना है। कार्यक्रम के दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों ने ईश्वर को साक्षी मानते हुए शपथ ली कि वे समाज में अन्याय, अत्याचार और भ्रष्टाचार के विरुद्ध सदैव संघर्ष करेंगे तथा पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button