राजस्थानराज्य

Rajasthan News भींडर में कांग्रेस का होली स्नेह मिलन समारोह, हज़ारो कार्यकर्ताओ ने कांग्रेस को 2023 में पुनः जिताने का संकल्प लिया।

रिपोर्टर अभिषेक धींग वल्लभनगर उदयपुर राजस्थान

भींडर। वल्लभनगर विधानसभा कांग्रेस का होली स्नेह मिलन समारोह बुधवार को स्थानीय कृषि मंडी परिसर में आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वल्लभनगर विधायक प्रीति गजेंद्र सिंह शक्तावत थीं। समारोह में वल्लभनगर विधानसभा के हज़ारों कांग्रेस जनो ने शिरकत की। कार्यक्रम में सभी ने वल्लभनगर विधानसभा चुनाव 2023 में एक बार पुनः कांग्रेस को जिताने का संकल्प लिया। इस दौरान वक्ताओं ने विधानसभा में हुए ऐतिहासिक विकास कार्यों पर भी चर्चा की एवं अशोक गहलोत सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक प्रचारित करने की बात कही। वक्ताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार पर भी हमला बोला और सरकार को किसान और युवा विरोधी बताया। इस अवसर पर संबोधित करते हुए विधायक प्रीति शक्तावत ने कहा की गरीबो के मसीहा हमारे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक पिता की भूमिका निभाते हुए सबसे ज्यादा विकास कार्य वल्लभनगर विधानसभा में करवाया है। हम जो वादा करते है वो निभाते है। इस बजट में वल्लभनगर में नगरपालिका, कॉलेज, भींडर में कोर्ट, कानोड़ में छात्रावास जैसी कई सौगाते दी गई इसके अलावा क्षेत्र में कई सड़को को मंजूरी दी है। पहले कुराबड़ की 18 पंचायतों में कहते थे यहाँ कोई विकास कार्य नहीं करवाता है लेकिन हमने कुराबड़ में कॉलेज, तहसील, छात्रावास जैसे कार्य पूरे करवाए है । सड़के इतनी बढ़िया हो गयी है की वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र की सड़कों के लिए लोग कहते है की पेट का पानी नहीं हिलता है। विधानसभा का हर कार्यकता मेरी ताकत है। हम सब मिलकर राजस्थान की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुचायेंगे। विधायक ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि लोकतंत्र को खत्म किया जा रहा है, तानाशाही फैल रही है। लेकिन गांधी परिवार आज भी लोकतंत्र के लिए लड़ रहा है। कार्यक्रम में करण सिंह कोठारी, दरियाव सिंह चुंडावत, ब्लॉक अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश मेनारिया, खेमराज मीणा, सुभाष रांका, श्यामलाल मेनारिया, चंदू जोशी, नगर कांग्रेस अध्यक्ष कानोड़ सुनील शर्मा, शंकर चौधरी करणपुर, दिनेश मेनारिया, सरपंच सुरजमल मेनारिया, नवल सिंह चूंडावत, किशन लाल मेनारिया, पार्षद सलीम मोहम्मद, अब्दुल कादिर, गिरजाशंकर चौबीसा, सरपंच माधव लाल अहीर, पार्षद मुबीना बोहरा, करण सिंह कोठारी, दरियाव सिंह चुंडावत, ब्लॉक अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश मेनारिया, खेमराज मीणा, पार्षद सलीम मोहम्मद, अब्दुल कादिर, गिरजाशंकर चौबीसा, सरपंच माधव लाल अहीर, पार्षद मुबीना बोहरा, श्याम सुंदर साहू, मोतीलाल भट्ट, किशोर सिंह, विंध्यराज सिंह शक्तावत, चेतन चौबीसा सहित कई कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button