ब्रेकिंग न्यूज़

Madhya Pradesh News जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत गोपेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आयोजित हुआ भव्य बावड़ी उत्सव

रिपोर्टर राहुल वर्मा देवास मध्य प्रदेश

राहुल वर्मा टोंक खुर्द (देवास)। मध्य प्रदेश शासन द्वारा संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान-2026 के अंतर्गत जल संरचनाओं के संरक्षण एवं जनजागरूकता के उद्देश्य से मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद, विकासखंड टोंक खुर्द, जिला देवास द्वारा गोपेश्वर महादेव मंदिर परिसर, चौबारा धीरा में बावड़ी उत्सव एवं महाआरती कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला समन्वयक डॉ. सुप्रीत यादव, जनपद सदस्य पप्पू जी मालवीय, सरपंच भगवान सिंह चौहान, ब्लॉक समन्वयक राजेश सिसोदिया, नवांकुर संस्था एकात्म मानव समाज सेवा समिति के अध्यक्ष राजेंद्र वर्मा, सहगामी समाज सेवा समिति के अध्यक्ष पपलेश जोशी, शिव शक्ति सेवा समिति देवली के अध्यक्ष मोहनलाल सोनी, शिव शक्ति युवा मंडल के अध्यक्ष राजेश सोलंकी, कांतिलाल जी जोशी तथा मंदिर समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा प्राचीन बावड़ी का पूजन कर किया गया। इसके पश्चात परिषद के सदस्यों द्वारा सभी अतिथियों का गमछा पहनाकर आत्मीय स्वागत किया गया। अतिथियों ने अपने उद्बोधन में जल संरक्षण, जल स्रोतों के संवर्धन एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए सभी नागरिकों से जल संरचनाओं के संरक्षण में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया। उद्बोधन के पश्चात उपस्थित सभी नागरिकों ने जल संरक्षण की शपथ ग्रहण की। कार्यक्रम के अंत में भगवान गोपेश्वर महादेव की भव्य महाआरती संपन्न हुई तथा श्रद्धालुओं को प्रसादी का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मेंटर्स देवेंद्र भंडारी, लक्ष्मी नारायण मालवीय, मनीषा बेस, बने सिंह राजपूत, मोहन सिंह कुशवाह, कालान सिंह, प्रताप सिंह, नागेश जोशी, बाबू सिंह, अशोक, राजाराम जी, उदय सिंह, रामसिंह कुशवाह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन मोहनलाल सोनी ने किया तथा अंत में राजेंद्र वर्मा ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनसमुदाय का आभार व्यक्त किया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button