Chhattisgarh News पुर्णिमा इंग्लिश मीडियम स्कूल बनारी एवं बोड़सरा में वैदिक रीति से संपन्न हुआ विद्यारंभ संस्कार पूजन

ब्यूरोचीफ राकेश कुमार साहू जांजगीर-चांपा छत्तीसगढ़
बनारी, 30 जून 2026 (मंगलवार)। पुर्णिमा इंग्लिश मीडियम स्कूल, बनारी एवं बोड़सरा में मंगलवार, 30 जून 2026 को नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए विद्यारंभ संस्कार पूजन का आयोजन अत्यंत श्रद्धा, भक्ति एवं वैदिक परंपरा के अनुरूप संपन्न हुआ। इस शुभ अवसर पर विद्यालय में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के साथ-साथ सभी शिक्षिकाओं एवं अध्ययनरत छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। वैदिक मंत्रोच्चार एवं हवन-पूजन के माध्यम से विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य, उत्तम संस्कार, ज्ञान, बुद्धि तथा सफलता की मंगलकामना की गई।

विद्यारंभ संस्कार का संपूर्ण वैदिक अनुष्ठान पं. संतोष कुमार साव (पुजारी, गायत्री मंदिर, हरदी) एवं आचार्य दयाराम साहू जी के कुशल मार्गदर्शन और सहयोग से विधि-विधानपूर्वक संपन्न हुआ। पूजन के दौरान उपस्थित सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने श्रद्धापूर्वक आहुति अर्पित कर विद्या की अधिष्ठात्री माँ सरस्वती का आशीर्वाद प्राप्त किया। विद्यालय परिवार ने बताया कि विद्यारंभ संस्कार का उद्देश्य विद्यार्थियों के जीवन में शिक्षा के साथ भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों एवं संस्कारों का समावेश करना है, जिससे उनका सर्वांगीण विकास हो सके। कार्यक्रम का समापन सभी विद्यार्थियों एवं उपस्थित जनों को मंगलकामनाओं के साथ किया गया।




Subscribe to my channel