Uttar Pradesh News भाजपा महिला मोर्चा नंदगाँव मंडल की नई कार्यकारिणी घोषित

ब्यूरो चीफ सूरज मथुरा उत्तर प्रदेश
नंदगाँव, मथुरा। मंगलवार को बुद्ध सेन दीपचंद विद्या मंदिर में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, नंदगाँव मंडल की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से विभिन्न पदों पर कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंपे गए। कार्यक्रम में एकल विद्यालय के जिला संगठन मंत्री राजेंद्र जी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ देते हुए संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने तथा महिला सशक्तिकरण के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया। नई कार्यकारिणी में बृजलता जी, नंदगाँव को मंडल अध्यक्ष तथा प्रीति जी, बरसाना को मंडल महामंत्री नियुक्त किया गया।

मंडल उपाध्यक्ष के रूप में श्री जी, शिवानी जी एवं शशि जी को दायित्व सौंपा गया। मंडल मंत्री के रूप में पुष्पा जी, कविता जी एवं सपना जी को जिम्मेदारी दी गई। इसके अतिरिक्त प्रीति जी को मीडिया प्रभारी, प्रिया जी को सोशल मीडिया प्रभारी तथा सुमन जी को मंडल कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। मंडल सदस्य के रूप में विहया जी, गुड्डी जी, पुष्पा जी, लगा जी, मंजू जी, गीता जी, कविता जी, निर्जला जी, मधु जी एवं राजवती जी को कार्यकारिणी में शामिल किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गईं तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया।




Subscribe to my channel