Uttar Pradesh News मथुरा: कलयुगी चाचा-ताऊ ने छीना अनाथ भतीजियों का हक, फर्जी वसीयत से किया बेघर

ब्यूरो चीफ सूरज मथुरा उत्तर प्रदेश
मथुरा/छाता। रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला जनपद मथुरा के थाना छाता क्षेत्र स्थित ग्राम नौगांव से सामने आया है। यहाँ सगे चाचा और ताऊ पर अपनी ही तीन अनाथ भतीजियों की संपत्ति हड़पने और उन्हें बेघर करने का आरोप लगा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नौगांव निवासी वीरेंद्र की कुछ वर्ष पूर्व मृत्यु हो गई थी। पति की मृत्यु के बाद पत्नी रजनी ने दूसरा विवाह कर लिया। वीरेंद्र और रजनी की तीन नाबालिग बेटियाँ – संध्या, चांदनी और एक अन्य – पिता की मृत्यु और माँ के चले जाने के बाद पूरी तरह असहाय हो गईं।
फर्जी वसीयत से हड़पी संपत्ति पीड़ित पक्ष का आरोप है कि बच्चियों के दादा की मृत्यु से पहले ही उनके पिता वीरेंद्र की मौत हो चुकी थी। कानूनन दादा की संपत्ति में वीरेंद्र के हिस्से पर उनकी तीनों बेटियों का अधिकार बनता था। आरोप है कि चाचा-ताऊ ने इसी का फायदा उठाकर मौजा नौगांव, खसरा संख्या 683 की भूमि के लिए दादा के नाम से फर्जी वसीयत तैयार करवा ली। इसमें वीरेंद्र का हिस्सा गायब कर पूरी संपत्ति अपने नाम करा ली गई। बेघर हुईं मासूम बच्चियाँ इस जालसाजी के बाद तीनों बच्चियाँ बेघर हो गई हैं। उनके पास न रहने का ठिकाना है और न ही भरण-पोषण का साधन। घटना के बाद से स्थानीय लोगों में भी आक्रोश है। पीड़ित पक्ष ने छाता कोतवाली पुलिस और जिला प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही बच्चियों को उनका कानूनी हक दिलाने की गुहार लगाई है। यह मामला एक पक्ष के आरोपों पर आधारित है। पुलिस जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।



Subscribe to my channel