मध्यप्रदेशराजनीतिराज्य

Madhya Pradesh News बिजावर नगर परिषद की मनमानी व भ्र्ष्टाचार के गंभीर आरोप लगते हुए आप पार्षद दिव्या अहिरवार ने नगर परिषद कार्यालय में आमरण अनशन प्रारंभ कर दिया है।

दिव्या आम आदमी पार्टी महिला विंग की प्रदेश संयुक्त सचिव भी है। दिव्या पहले भी कई ज्ञापन सौंप चुकीं है।

✍️ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश 

नप के भ्रष्टाचार व मनमानी के खिलाफ आप पार्षद का आमरण अनशन प्रारंभ। कमीशन के लिए नहीं काम के लिए आई है, आम आदमी पार्टी : अमित भटनागर। मध्यप्रदेश की सबसे कम उम्र की पार्षद है दिव्या अहिरवार।

छतरपुर – बिजावर नगर परिषद पर अपने कर्तव्यों का पालन न करने, मनमानी व भ्र्ष्टाचार के गंभीर आरोप लगते हुए आदमी पार्टी से वार्ड नंबर 9 की पार्षद कुमारी दिव्या अहिरवार ने नगर परिषद कार्यालय में आमरण अनशन प्रारंभ कर दिया है। 21 वर्ष 8 माह की कुमारी दिव्या अहिरवार मध्यप्रदेश की सबसे कम उम्र की पार्षद है। हाल ही में आम आदमी पार्टी ने महिला विंग की प्रदेश संयुक्त सचिव नियुक्त किया है। आमरण अनशन पर बैठी आप पार्षद दिव्या अहिरवार का कहना है कि भाजपा की नगर परिषद, बिजावर जैसे प्राकृतिक सुंदर शहर को कचड़ा घर बनाती जा रही है, परिषद जनता को सुविधाएं देने के नाम पर तो लूट रही है, जल कर में 400 प्रतिशत की वृद्धि कर दी गई है, वृद्धि 10 ya 20 प्रतिशत होती है। इतनी ज्यादा वृद्धि, वृद्धि नहीं बल्कि लूट है। फौती नामांतरण हो या कोई भी काम हो परिषद के कर्मचारी खुलेआम घूस मांगते हैं। कमीशन खोरी के कारण नाली, सड़क, धर्मशाला, चबूतरा आदि निर्माण कार्य गुणवत्ता विहीन हो रहे हैं जिस कारण जनता को बहुत ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

आप ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी
आम आदमी पार्टी के प्रदेश सचिव अमित भटनागर ने आप पार्षद के आमरण अनशन का समर्थन करते हुए कहा कि कितना दु:खद है कि हमारे देश के प्रधानमंत्री जी स्वच्छताअभियान चला रहे है और बिजावर में एक महिला पार्षद को स्वच्छता के लिए आमरण अनशन करना पड़ रहा है,।अमित भटनागर ने कहा कि जनता ने आम आदमी पार्टी के दो पार्षदों को चुन कर आम आदमी पार्टी को नगर परिषद में प्रमुख विपक्षी दल बनाया है, आम आदमी पार्टी, भाजपा-कांग्रेस की तरह कमीशन की नहीं काम की राजनीति करने आई है। अमित भटनागर ने कहा कि जनता परेशानी में रहे और हम आराम से घर के अंदर बैठे रहे, हम सड़क से लेकर परिषद तक जनता की हर समस्या के लिए लड़ेंगे। आप सचिव ने नगर परिषद को चेतावनी दी है कि अगर परिषद ने आप पार्षद की जन समस्याओं को हल नहीं किया तो बिजावर में प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा जिसकी जिम्मेवारी नगर परिषद की होगी।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button