ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh News बच्चों का तिलक लगाकर कराया गया प्रवेश

ब्यूरोचीफ राकेश कुमार साहू जांजगीर-चांपा छत्तीसगढ़

शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय नरियरा में मंगलवार को नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत पर शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया। स्कूल परिसर में नवप्रवेशी बच्चों के साथ पुराने विद्यार्थियों का भी स्वागत हुआ। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधान पाठक अन्नपूर्णा साहू नगर पंचायत नरियरा के सभापति भवानी सिंह एवं शिक्षक, ने बच्चों को तिलक लगाया। मुंह मीठा कराया। स्कूल पहुंचे बच्चों के चेहरों पर नए सत्र की खुशी दिखी। कार्यक्रम से स्कूल में सकारात्मक माहौल बना।

अन्नपूर्णा साहू ने बच्चों को नए सत्र की शुभकामनाएं दीं। कहा, शिक्षा सफलता का मजबूत आधार है। नियमित रूप से स्कूल आने की बात कही। अनुशासन पर जोर दिया। मन लगाकर पढ़ाई करने को कहा। स्कूल की शैक्षणिक सुविधाओं का लाभ लेने की अपील की। कहा, समय का सही उपयोग जरूरी है। नियमित पढ़ाई जरूरी है। शिक्षकों के मार्गदर्शन का पालन सफलता की कुंजी है। खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम, रचनात्मक गतिविधियों में भागीदारी करने को भी कहा।

सभापति भवानी सिंह ने भी बच्चों को लगन और मेहनत से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। कहा, स्कूल प्रबंधन बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम में सूरज साहू, अनिल बंजारा, रामकुमार मिरी, शारदा निर्मलकर, विमलेश महिपाल , रेणुका मल्लिक, दीपेंद्र साहू व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। उत्सव के माहौल में सत्र की शुरुआत बच्चों के लिए यादगार बनी।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button