
रिपोर्टर रोशन कामती रांची झारखंड
रांची – युवा कांग्रेस की टीम के नेतृत्व में तमाड़ विधानसभा अन्तर्गत स्थित बुंडू टोल प्लाजा को राहुल जी के सम्मान में केंद्र सरकार के विरुद्ध धरना प्रदर्शन किया गया। टोल प्लाजा का घेराव करते हुए युवा कांग्रेसियों ने जमकर मोदी सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाए। जिस प्रकार केंद्र सरकार ने लोकतंत्र की हत्या कर राहुल जी की लोकसभा सदस्यता निरस्त किया कहीं ना कहीं वह गलत था। इसी को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया। टोल प्लाजा का घेराव धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में जिला ग्रामीण कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ राकेश किरण महतो ने कहा कि कहीं ना कहीं मोदी सरकार लोकतंत्र का गला घोट रही है और वह राहुल गांधी के लोकप्रियता से घबरा गई है। प्रदेश उपाध्यक्ष निशा भगत ने केंद्र सरकार को निशाना साधते हुए कहां की अगर केंद्र सरकार अपनी गंदी रणनीति से बाज ना आएगी तो युवा कांग्रेस आम जन लोगों के साथ केंद्र सरकार को आगामी चुनाव में उखाड़ फेकेगी।
सह प्रभारी शादाब खान ने कहा कि युवाओं को रोजगार नहीं मिल रही है लोग बेरोजगारी और महंगाई से त्रस्त हैं। खूंटी जिला कार्यकारी अध्यक्ष अरुण सांगा ने कहा कि जनता मोदी सरकार से काफी नाराज है मोदी सरकार महंगाई के लिए कुछ भी जरूरी कदम नहीं उठा रही है । रांची जिला ग्रामीण के उपाध्यक्ष रोशन महतो ने कहा कि आने वाले समय में राहुल गांधी की लोकप्रियता और बढ़ेगी। खूंटी लोकसभा से इस बार कांग्रेस अपना परचम लहराएगी। युवा कांग्रेस के तमाड़ विधानसभा अध्यक्ष नीतीश पांडे ने कहा कि बुंडू टोल प्लाजा में तमाड़ एवं अड़की सोनाहातु,और राहे का भी टोल टैक्स माफ किया जाए। जिला महासचिव निशिकांत गोंझु ने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकलाप से युवा बहुत ही नाराज हैं युवाओं को रोजगार के नाम पर झुनझुना पकड़ा रही है है भाजपा। मौके में मुख्य रूप से, खूंटी विधानसभा अध्यक्ष मोहम्मद उस्मान खान, तोरपा विधानसभा अध्यक्ष माइकल, मोहम्मद नौशाद खान, अनमोल धान, कोल्हान संयोजक सोशल मीडिया प्रकाश महतो, बहा मुंडा, बुंडू प्रखंड अध्यक्ष मनोहर महतो त्रिलोचन मुंडा जितेंद्र मुंडा धर्मेंद्र तिवारी अनंत सेठ। एंजिला हंस, बहलेन, गुरुदेव, निर्मल, विवेक, पर्जित, विजय, दशरथ, निकोदिन, महिमा, जितेंद्र मुंडा, कमलेश, भीम, श्रवण, पियुष पांडे, सुफियान खान, मोहम्मद कैफ, सहित सैकड़ों युवा कार्यकर्ता मौजूद थे।


Subscribe to my channel