Madhy Pradesh News चित्तौड़ गौरव तीर्थ में पधारे राजवीर चलकोई का अग्रवाल समाज द्वारा मेवाड़ी पगड़ी से सम्मान किया

रिपोर्टर महमूद हुसैन रंगरेज़ नीमच मध्य प्रदेश
चित्तौड़गढ़ के इंदिरा गांधी स्टेडियम में हल्दीघाटी विजय के 450 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित विजयोत्सव कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रसिद्ध इतिहासविद एवं शिक्षक राजवीर चलकोई का अग्रवाल समाज द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। अग्रवाल समाज के जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में समाजजनों ने मेवाड़ी साफा एवं माल्यार्पण कर राजवीर चलकोई का अनंता रिसोर्ट में स्वागत किया। इस अवसर पर समाज के संरक्षण निमीचद अग्रवाल चंदेरिया कोषाध्यक्ष,दिनेश गुप्ता,रमेशजी टसा, महामंत्री,मनोज अग्रवाल युवा जिलाध्यक्ष व भाजपा नेता राजू
अग्रवाल शंभूपुरा,शैलेंद्र नरेड़ी, महेश गोयल, राधेश्याम मोर बसंतीलालजी, दीपकअग्रवाल,महेशजी विवेकानंद, जयप्रकाश अग्रवाल,लोकेशजी विवेक शाह मुकेशजी एलआईसी रमेशजी गांधीनगर,दिनेशजी सिंहल देवेशजी संतोषीलालजी विनयजी दिनेशजी एलआईसी, रामनरेशजी, विवेक मंगल, योगेश अग्रवाल सहित अनेक वरिष्ठजन, महिलाएं एवं युवा बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

प्रसिद्ध इतिहासविद शिक्षक राजवीर सर ने कहा अग्रवाल समाज हमेशा भामाशाह के रूप में महाराणा प्रताप के शौर्य, त्याग एवं राष्ट्रभक्ति को स्मरण करते हुए इतिहास संरक्षण एवं युवा पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने पर विशेष चर्चा की गई। मेवाड़ की वीरभूमि चित्तौड़गढ़ के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को इतिहास से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। उपस्थित जनों ने “पग पग सूरा देवली, पग पग सतियां फोड़, मन डर पे पग मेलता, त्यागी गढ़ चित्तौड़” जैसी वीर रस की पंक्तियों के साथ मेवाड़ की वीरता को नमन किया।




Subscribe to my channel