Uttar Pradesh News दलित महिला की जमीन पर कब्जे का आरोप, न्याय की गुहार

रिपोर्टर रफ़ी उल्लाह खान रामपुर उत्तर प्रदेश
स्थान: शाहपुर देव, तहसील शाहबाद, जनपद रामपुर : रामपुर के शाहबाद तहसील क्षेत्र के ग्राम शाहपुर देव में एक दलित महिला ने अपनी खरीदी हुई जमीन पर कब्जा किए जाने और जातिसूचक शब्दों से अपमानित किए जाने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने प्रशासन से जमीन वापस दिलाने और परिवार की सुरक्षा की मांग की है। वीओ-1: ग्राम शाहपुर देव निवासी श्रीमती क्रान्ति पत्नी ताराचंद सिंह ने बताया कि उन्होंने 11 मई 2026 को गांव की ही सोनिया पत्नी डाल सिंह से गाटा संख्या 408 में स्थित एक आवासीय भूखंड का बैनामा कराया था। बैनामे के बाद उन्हें जमीन का कब्जा भी दे दिया गया था, जिस पर उन्होंने नींव और बाउंड्री का निर्माण भी कराया था।

वीओ-2: पीड़िता के अनुसार, मजदूरी के लिए चंडीगढ़ जाने के दौरान उन्हें सूचना मिली कि गांव के ही कुछ लोगों ने उनकी बाउंड्री और नींव तोड़कर जमीन पर कब्जा कर लिया है। वापस लौटने पर जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपितों ने जमीन अपनी बताते हुए कब्जा हटाने से इनकार कर दिया। वीओ-3: महिला का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपितों ने गाली-गलौज की, जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर अपमानित किया तथा जान से मारने और गांव से भगा देने की धमकी दी। घटना के बाद पीड़ित परिवार में भय और असुरक्षा का माहौल है। बाइट (पीड़िता/ज्ञापन): “हमारी खरीदी हुई जमीन पर कब्जा कर लिया गया है। हमें न्याय दिलाया जाए, जमीन वापस दिलाई जाए और हमारे परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।”

वी ओ 4: मामले को लेकर प्रशासन से मांग की गई है कि कथित कब्जाधारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए, दलित महिला को उसकी भूमि पर पुनः कब्जा दिलाया जाए तथा परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। आउट्रो: अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है और पीड़ित महिला को कब तक न्याय मिल पाता है।




Subscribe to my channel