ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News थाना हथगांव पुलिस द्वारा वांछित व हिस्ट्रीशीटरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई…

कई ठिकानों पर दबिश, इनामी और गैंगस्टर एक्ट के अपराधी फरार।

रिपोर्टर शत्रुघन फ़तेहपुर उत्तर प्रदेश

फतेहपुर हथगांव-
पुलिस अधीक्षक फतेहपुर के कुशल निर्देशन में अपराधियों व वांछितों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत, थाना हथगांव के प्रभारी निरीक्षक ने हमराह फोर्स के साथ क्षेत्र में कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु शातिर लुटेरों, हिस्ट्रीशीटरों (HS) और इनामी अपराधियों के घरों व संभावित ठिकानों पर ताबड़तोड़ दबिश दी। पूर्व लुटेरों और वांछित अभियुक्तों के घरों पर दबिश। थाना हथगांव क्षेत्र के अंतर्गत पूर्व में लूट की घटनाओं में जनपद फतेहपुर व अन्य जनपदों से जेल जा चुके शातिर अभियुक्तों के घरों व उनके मिलने-जुलने वाले संभावित स्थानों पर दबिश दी गई,

जो वर्तमान में फरार (दस्तेयाब नहीं) हैं:

अमीन पुत्र सोहन उर्फ शब्बीर (निवासी: कुर्मी का पुरवा मजरे पट्टीशाह)

आयूब पुत्र रसूल (निवासी: कुर्मी का पुरवा मजरे पट्टीशाह)

राजेन्द्र लोधी पुत्र मेघनाथ (निवासी: शाहपीरपुर चलथरा)

मो० उबैद पुत्र लाल मोहम्मद (निवासी: रायपुर मुवारी)

शाहरूख पुत्र स्व० शकील (निवासी: रायपुर मुवारी)

2. हिस्ट्रीशीटरों (HS) की चेकिंग व सत्यापन।

क्षेत्र के चिन्हित हिस्ट्रीशीटरों के घरों पर औचक चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान घरों में ताला बंद पाया गया और वे मौके पर नहीं मिले। इनके वर्तमान निवास स्थान की सटीक जानकारी न होने के कारण पुलिस द्वारा इन पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है:

HS No. 1140 A:जमाल पुत्र सुलेमान (निवासी: पट्टी शाह)
HS No. 143 B: रियाज पुत्र जमील (इनामिया अपराधी
निवासी: पट्टी शाह)
HS No. 414 B:इसरार पुत्र जमील (निवासी: पट्टी शाह)
HS No. 458 B: फैयाज पुत्र जमील (निवासी: पट्टी शाह)
नोट: इसी क्रम में HS No. 143 B रिजवान पुत्र जमील के संबंध में सत्यापन करने पर पाया गया कि वह वर्तमान में जिला कारागार फतेहपुर में निरुद्ध (जेल में बंद) है।

3. गैंगस्टर एक्ट के ₹25,000/- के इनामी अपराधी के घर दबिश
पूर्व में लूट की घटनाओं में शामिल और मुकदमा अपराध संख्या 45/2026 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट से संबंधित ₹25,000/- के इनामी अभियुक्त के घर और छिपने के ठिकानों पर भारी पुलिस बल के साथ दबिश दी गई:

मो0 जीशान उर्फ माया पुत्र स्व0 बन्दे हसन उर्फ रईश अहमद (निवासी: रायपुर मुआरी, थाना हथगांव)

स्थिति: अभियुक्त पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए दबिशें दी जा रही हैं। प्रभारी निरीक्षक हथगांव ने बताया कि फरार चल रहे अपराधियों और हिस्ट्रीशीटरों की हर गतिविधि पर पुलिस की पैनी नजर है। जो अपराधी घर पर मौजूद नहीं मिले और जिनके ठिकानों की जानकारी नहीं हो पा रही है, उनके खिलाफ सुसंगत धाराओं में अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी और जल्द ही इनामी व गैंगस्टर के आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button