ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News निःशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर आज, विशेषज्ञ डॉक्टर करेंगे स्वास्थ्य परीक्षण

ब्यूरो चीफ सागर कुमार इटावा उत्तर प्रदेश

इटावा। मुहल्ला उझैदी में आयुर्वेदिक जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. कमल कुमार की टीम द्वारा निःशुल्क आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में आमजन अपने स्वास्थ्य की जांच कराकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लेने के साथ-साथ निःशुल्क दवाएं भी प्राप्त कर सकेंगे। जन सेवक मु. शारिक ने मुहल्ला उझैदी, शाहगंज, चौकर कुआं, अकाल गंज, गाड़ी पुरा, राजागंज एवं आसपास के क्षेत्रों के नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचने की अपील की है। उन्होंने कहा कि आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति के माध्यम से विभिन्न रोगों का उपचार संभव है और ऐसे शिविर लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।


उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन है। जनहित में आयोजित इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाकर क्षेत्रवासी अपने स्वास्थ्य की जांच कराएं और रोगों से मुक्ति की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाएं।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button