Uttar Pradesh News हथगांव थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक: शांति और भाईचारे के साथ मुहर्रम मनाने की अपील

रिपोर्टर शत्रुघन फ़तेहपुर उत्तर प्रदेश
फतेहपुर/हथगांव: आगामी मुहर्रम पर्व को क्षेत्र में पूरी सुरक्षा, शांति और आपसी सौहार्द के साथ संपन्न कराने के लिए हथगांव थाना परिसर में एक महत्वपूर्ण पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना और समुदाय के बीच भाईचारे को बढ़ावा देना रहा।

बैठक की अध्यक्षता कर रहे उप निरीक्षक आलोक कुमार तिवारी ने उपस्थित नागरिकों और ताज़ियादारों को संबोधित करते हुए कहा कि त्योहार को शांतिपूर्ण माहौल में मनाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने विशेष रूप से अपील की कि: किसी भी तरह की भ्रामक खबरों या सोशल मीडिया की अफवाहों पर बिल्कुल ध्यान न दें। यदि कोई भी संदिग्ध गतिविधि या असामाजिक तत्व नजर आए, तो उसकी सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दें। पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े और चाक-चौबंद इंतजाम किए जाएंगे ताकि त्योहार में किसी को कोई परेशानी न हो।

दिशानिर्देशों का पालन करने का आग्रह – बैठक में मौजूद उप निरीक्षक आलोक कुमार तिवारी ने भी ताज़ियादारों से बातचीत की। उन्होंने प्रशासन द्वारा निर्धारित किए गए नियमों और दिशानिर्देशों का पूरी तरह पालन करने का आग्रह किया। बैठक के दौरान मुहर्रम के जुलूस के मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और कानून-व्यवस्था से जुड़े कई अहम बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। जनता ने दिया पूर्ण सहयोग का आश्वासन – इस बैठक में क्षेत्र के प्रमुख ताज़ियादारों और संभ्रांत नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उपस्थित लोगों ने पुलिस और प्रशासन को अपनी तरफ से पूरा सहयोग देने का भरोसा दिलाया। सभी ने एक सुर में कहा कि वे आपसी सौहार्द और भाईचारे की मिसाल पेश करते हुए इस पर्व को शांतिपूर्वक मनाएंगे ।




Subscribe to my channel