ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News थाना मिलकखानमः- हत्या के अभियोग में वांछित 25,000/- रु0 का ईनामी अभियुक्त एक अदद नाजायज तमंचा 315 बोर के साथ गिरफ्तार ।

रिपोर्टर रफ़ी उल्लाह खान रामपुर उत्तर प्रदेश
दिनांक 13.01.2026 को वादिनी की तहरीरी सूचना बाबत अभियुक्तगण द्वारा वादनी के पुत्र को फोन कर बुलाकर गोली मारकर हत्या कर देने के सम्बन्ध मे थाना मिलकखानम पर मु0अ0सं0-05/2026, धारा-103(1) बीएनएस बनाम 1. फूला सिह पुत्र नामालूम निवासी कलकत्ती फार्म तहसील गदरपुर जिला उधमसिहनगर 2. मीत पुत्र नामालूम निवासी नामालूम पंजीकृत कराया गया। दौराने विवेचना साक्ष्य संकलन के आधार नामित अभियुक्त मीत उर्फ अमित पुत्र बाबूराम निवासी गुलजारपुर थाना काशीपुर उधमसिह नगर को दिनांक 15.01.2026 को गिरफ्तार विधिक कार्यवाही की जा चुकी है । अभियुक्त फूला सिंह उपरोक्त की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा 25,000/- रू0 का ईनाम घोषित किया गया । श्रीमान पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा अपराध व अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक, रामपुर के निकट पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी स्वार के निर्देशन में थाना मिलक खानम पुलिस  व सर्विलांस की सयुक्त टीम द्वारा दिनांक 10.06.2026 को विवेचना के क्रम में मुकदमा उपरोक्त के 25,000/- रू0 के ईनामी अभियुक्त फूला उर्फ गुरमीत पुत्र जोगेन्द्र सिह निवासी ग्राम कलकत्ता थाना गदरपुर उधमसिह नगर उत्तराखण्ड को मुखबिर की सूचना पर पीपलीवन मंदिर को जाने वाले रास्ते से कलकत्ता को जाने वाले तिराहे के पास  से 01 अदद नाजायज तमंचा 315 बोर मय 02 जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की गई ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
1.फूला उर्फ गुरमीत पुत्र जोगेन्द्र सिह निवासी ग्राम कलकत्ता थाना गदरपुर उधमसिह नगर उत्तराखण्ड ।
अभियुक्त फूला उपरोक्त का आपराधिक इतिहास –
  1. मु0अ0सं0-05/26 धारा-103(1)  बीएनएस 3/25/27 आर्म्स एक्ट चालानी थाना मिलक खानम रामपुर ।
 2.मु0अ0सं0- 125/2022 धारा-379/411 भादावि व 26/42 वन अधिनियम थाना मिलक खानम रामपुर ।
 3. मु0अ0सं0-166/2018 धारा-147/148/323/506 भादवि चालानी थाना मिलक खानम रामपुर ।
 4. मु0अ0सं0-160/2024 धारा-26/41/42/52 भारतीय वन अधिनियम थाना गंज रामपुर ।
 5. मु0अ0सं0-27/2014 धारा-323/506 भादवि चालानी थाना गदरपुर जनपद उधमसिहंनगर
 6. मु0अ0सं0- 96/14 धारा-307/506 भादवि थाना गदरपुर उधमसिह नगर उत्तराखण्ड
 7. मु0अ0सं0-56/22 धारा-3/5/25/27 आर्म्स एक्ट थाना गदरपुर उधमसिह नगर उत्तराखण्ड
गिरफ्तारी करने वाली टीम
1.प्रभारी निरीक्षक श्री नरेश कुमार थाना मिलक खानम रामपुर।
2.उ0नि0 जितेन्द्र कुमार प्रभारी सर्विलांस सैल रामपुर।
3.उ0नि0 मयंक गोयल सर्विलांस सैल रामपुर।
4.उ0नि0 विनोद कुमार थाना मिलक खानम रामपुर।
5.उ0नि0 सोहन सिह थाना मिलक खानम रामपुर।
6.हे0का0 1139 अनिल सैनी सर्विलांस सैल रामपुर।
7.हे0का0 1138 विनय कुमार सर्विलांस सैल रामपुर।
8.हे0का0 573 दीपक चाहल सर्विलांस सैल रामपुर।
9.का0 644 जय कुमार सर्विलांस सैल रामपुर।
10.हे0का0 1048 अर्जुन सिह थाना मिलक खानम रामपुर।
11.हे0का0 258 रनवीर सिह थाना मिलक खानम रामपुर।
12.का0 1106 ब्रहमचन्द थाना मिलक खानम रामपुर।
थाना स्वारः-चोरी करते समय पकडे गये 02 अभियुक्त को पुलिस हिरासत में लिया गया ।
दिनांक 10.06.2026 को वादी द्वारा अपने मौसेरे भाई की मदद से अभियुक्तगण 1.गौरव पुत्र विनोद निवासी ग्राम बरवाला थाना किलाखेडा जिला उधमसिंहनगर, 2.अमित पुत्र कल्लू निवासी ग्राम टांडा डालचन्द थाना किलाखेडा जिला उधमसिंहनगर को ट्यूबवैल से चोरी करते समय चोरी किये गये ट्यूबवैल(समर्सेबिल) से स्टार्टर तक के तार/केविल ( वजन करीब 03 किग्रा0 ALLIED कम्पनी तार रंग नीला, पीला, लाल) एवं एक प्लास रंग नीला के साथ पकड लेना ।
वादी द्वारा दाखिला तहरीर के आधार पर के आधार पर थाना स्वार पर मु0अ0सं0- 213/26 धारा 305ए/317(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया । बरामद माल को कब्जे पुलिस एवं पकडे गये दोनो अभियुक्त 1.गौरव, 2.अमित उपरोक्त पुलिस हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई ।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण
1.गौरव पुत्र विनोद नि0 ग्राम बरवाला थाना किलाखेडा जिला उधमसिंहनगर
2.अमित पुत्र कल्लू नि0 ग्राम टांडा डालचन्द थाना किलाखेडा जिला उधमसिंहनगर
हिरासत में लेने वाले कर्म0गण
का0 61 रोहित कुमार
रि0का0 487 रजत नैन
थाना स्वारः-01 वारंटी गिरफ्तार ।
आज दिनांक 11.06.2026 को थाना स्वार पुलिस द्वारा 01 वारंटी अभियुक्त इरफान पुत्र अय्युब निवासी वार्ड न0 13 मौ0 तेलीपुरा मसवासी थाना स्वार जनपद रामपुर सम्बन्धित दाण्डिक प्रकीर्ण (भरण पोषण वसूली) वाद सं0 818/25 अन्तर्गत धारा 144(3) बीएनएसएस को उसके मसकन से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई ।
गिरफ्तार करने वाली टीम
उ0नि0 सोहनपाल सिंह
हे0का0 62 अमित कुमार
थाना गंजः- 01 वारंटी गिरफ्तार ।
थाना गंज पुलिस द्वारा 01 वारंटी अभियुक्त उस्मान पुत्र परवेज निवासी दोमहला रोड़ उंची मस्जिद थाना गंज जनपद रामपुर सम्बन्धित वाद सं0-493/18, मु0अ0सं0-685/17, धारा-4/25 आर्म्स एक्ट को उसके मस्कन से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की गई ।
गिरफ्तार करने वाली टीमः-
उ0नि0 यादवेन्द्र सिंह
का0 1780 मोहित नरवाल
रि0का0 461 मोहित कुमार
Indian Crime News

Related Articles

Back to top button