ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh News जनपद पंचायत का चलित शौचालय भी हो रहा जर्जर

ब्यूरोचीफ राकेश कुमार साहू जांजगीर-चांपा छत्तीसगढ़

स्वच्छ भारत अभियान के तहत सफाई एवं स्वच्छता साथ ही महिलाओं या पुरुषों को शौचालय की सुविधा उपलब्ध कराना आधारभूत संरचना में शामिल किया गया है जिसके कारण चलित शौचालय की अवधारणा भी अस्तित्व में आई है । विदित हो कि जनपद पंचायत में चलित शौचालय की खरीदी की गई थी जो संभवतः डीएमएफ मद से लिया गया होगा । अब यह जनपद पंचायत के पीछे खड़ा खड़ा कबाड़ हो रहा है । जनपद पंचायत सीईओ का कहना है कि राजनीति कार्यक्रम या किसी अन्य बड़े कार्यक्रम में चलित शौचालय का उपयोग होता है बाकी दिन यह जनपद पंचायत कार्यालय के पीछे खड़ा कर दिया जाता है । दरअसल चलित शौचालय की अवधारणा स्वच्छ भारत अभियान के समय आयी थी जिसके कारण तत्कालीन अधिकारियों को इस योजना के नाम मोटी रकम निकालने और उसके पीछे कमीशन खाने का बहाना मिल गया है और यह योजना भी कुछ दिनों बाद ठप्प पड़ गई है क्योंकि आज स्वच्छ भारत अभियान के बाद स्वच्छता और महिलाओं के अत्यंत निजी आवश्यकता को वर्तमान सरकार द्वारा प्राथमिकता क्रम पर रखते हुए पिक वाशरूम और हर शासकीय और निजी विभागों में साफ सुथरा शौचालय शासन की गाइडलाइन में निर्धारित कर दिया गया है जिससे हर बड़े भवनो में शौचालय निर्माण अनिवार्य है जिसके कारण चलित शौचालय उपयोग में नहीं आ रहे हैं और शासन की बड़ी राशि व्यर्थ हो रही है । राजनीतिक कार्यक्रम या ऐसे ही बड़े कार्यक्रमो में चलित शौचालय ले जाये जाते हैं ।

शैलेश भगत सीईओ जनपद पंचायत अकलतरा अमृत भारत स्टेशन में शौचालय की स्थिति छत्तीसगढ़ के 32 रेलवे स्टेशन में अकलतरा का नाम सबसे उपर है जहां आधुनिक सुख-सुविधाओं से भरपूर रेलवे स्टेशन को किसी खूबसूरत सिटी सेंटर या माॅल की तर्ज पर संवारा जायेगा और अकलतरा रेलवे स्टेशन में यह सुविधा निसंदेह खनिज विकास निगम अध्यक्ष सौरभ सिंह के प्रयास से आयी है उम्मीद की जा रही थी कि इस रेलवे स्टेशन में पूर्व विधायक का नाम जुड़ा होने के कारण यह उनकी प्रतिष्ठा अनुरूप बनाया जायेगा लेकिन यहां भी अनेक मामलों में विवाद उठ रहे हैं और सबसे दुखद कि अमृत भारत स्टेशन में शौचालय सुविधा सबसे बदतर है। रेलवे स्टेशन में निर्मित शौचालय की स्थिति ऐसी है कि वहां आम यात्री जाना मतलब बीमारी मुफ्त में मोल लाना है । लेकिन अब लोगों को इसकी आदत डाल लेनी चाहिए ।
इस मामले में ठेकेदार और रेलवे के संबंधित अधिकारियों को काल किया गया परंतु उन्होंने फोन नहीं उठाया ।

हर रेलवे स्टेशन में शौचालय सुविधा अति आवश्यक है और यह अकलतरा रेलवे स्टेशन में भी होनी चाहिए न केवल होनी चाहिए बल्कि साफ सुथरी और पानी की सुविधा के साथ होनी चाहिए लेकिन अफसोस जिस स्टेशन से इतनी महिला कर्मचारी और पुरुष कर्मचारी सफर करते हैं वहां शौचालय का ये हाल है । रेल से यात्रा करने वाली एक महिला कर्मचारी

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button