ब्रेकिंग न्यूज़

Jharkhand News पदुगोड़ा रेलवे अंडरपास अंतिम चरण में, एक माह में लोगों को मिल सकती है बड़ी राहत

महुदा-तालगड़िया मार्ग पर आवागमन होगा आसान, जल्द शुरू होगा रेलवे अंडरपास

ब्यूरो चीफ मिथिलेश पांडे धनबाद झारखण्ड

महुदा। महुदा-तालगड़िया रेलखंड के पदुगोड़ा स्थित रेलवे क्रॉसिंग के समीप निर्माणाधीन रेलवे अंडरपास का कार्य अब अंतिम चरण में पहुंच गया है। रेलवे सूत्रों के अनुसार अगले एक माह के भीतर निर्माण कार्य पूरा कर अंडरपास को आम जनता के लिए खोलने की तैयारी की जा रही है। अंडरपास के शुरू होने से रेलवे फाटक बंद रहने के दौरान लोगों को होने वाली परेशानी से राहत मिलेगी। साथ ही क्षेत्र में यातायात व्यवस्था अधिक सुगम और सुरक्षित होने की उम्मीद है। वर्तमान में फाटक बंद रहने के कारण लोगों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता है, जिससे समय की बर्बादी के साथ-साथ आवागमन भी प्रभावित होता है।

रेलवे अधिकारियों द्वारा निर्माण कार्य की नियमित निगरानी की जा रही है। मानसून के आगमन से पहले परियोजना को पूरा करने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि बारिश के कारण कार्य प्रभावित न हो। स्थानीय निवासियों ने अंडरपास निर्माण को क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण सुविधा बताते हुए कहा कि इसके चालू होने से रोजाना आने-जाने वाले लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी। वहीं रेलवे प्रशासन का कहना है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूरा कर अंडरपास को जनता के लिए समर्पित करने का लक्ष्य रखा गया है।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button